गिल्लू प्रश्नोत्तर,Gillu lesson notes,very important answers

gillu-lesson-notes

इस पोस्ट के अंतर्गत हिंदी विषय Gillu गिल्लू lesson से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्नों के Notes को आपके लिए लिखा गया है। यह Notes परी‌क्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप इस नोट्स की तैयारी कर परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए Gillu lesson notes को पढ़ते हैं।

गिल्लू प्रश्नोत्तर/Gillu lesson notes/very important answers

gillu-notes
gillu-notes

I. Gillu lesson notes एक वाक्य के उत्तर :

1. लेखिका ने कौए को क्यों विचित्र पक्षी कहा है ?

उत्तर : लेखिका ने कौए को इसलिए विचित्र पक्षी कहा है कि यह पक्षी एक साथ समादरित, अनादरित, अति सम्मानित तथा अति अवमानित है।

2. गिलहरी का बच्चा कहाँ पड़ा था ?

उत्तर : गिलहरी का बच्चा गमले और दीवार की संधि में पड़ा था।

3. लेखिका ने गिल्लू के घावों पर क्या लगाया ?

उत्तर : लेखिका ने गिल्लू के घावों पर पेन्सिलिन का मरहम लगाया।

4. वर्मा जी गिलहरी को किस नाम से बुलाती थीं ?

उत्तर : वर्मा जी गिलहरी को गिल्लू नाम से बुलाती थीं।

5. गिलहरी का लघु गात किसके भीतर बंद रहता था ?

उत्तर : गिलहरी का लघु गात लिफ़ाफ़े के भीतर बंद रहता था।

6. गिलहरी का प्रिय खाद्य क्या था ?

उत्तर : गिलहरी का प्रिय खाद्य काजू था।

7. लेखिका को किस कारण से अस्पताल में रहना पड़ा ?

उत्तर : लेखिका को मोटर दुर्घटना में आहत हो जाने के कारण से अस्पताल में रहना पड़ा।

8. गिलहरी गर्मी के दिनों में कहाँ लेट जाता था ?

उत्तर : गिलहरी गर्मी के दिनों में सुराही पर लेट जाता था।

9. गिलहरियों की जीवनावधि सामान्यतया कितनी होती है ?

उत्तर : गिलहरियों की जीवनावधि सामान्यतया दो वर्ष होती है।

10. गिलहरी की समाधि कहाँ बनायी गयी है ?

उत्तर : गिलहरी की समाधि सोनजुही की लता के नीचे बनायी गयी है।

II. Gillu lesson notes दो-तीन वाक्य के उत्तर :

1. लेखिका को गिलहरी किस स्थिति में दिखायी पड़ी ?

उत्तर : लेखिका को गिलहरी इस स्थिति में दिखायी पड़ी कि गमले और दीवार की संधि में एक छोटा सा गिलहरी का बच्चा निश्चेष्ट-सा गमले से चिपका पड़ा था। सम्भवत: वह घोंसले से गिर पड़ा था, जिसे दो कौए अपना आहार बनाना चा रहे थे।

2. लेखिका ने गिल्लू के प्राण कैसे बचाये ?

उत्तर : लेखिका ने गिलहरी को हौले से उठाकर कमरे में लाया, फिर रुई से रक्त पोंछकर घावों पर पेन्सिलिन का मरहम लगाया। कई घंटे के उपचार के बाद उसके मुँह में एक बूँद पानी टपकाया जा सका।

3. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था ?

उत्तर : लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू लेखिका के पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता । उसका यह क्रम तब तक चलता, जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए न उठती ।

4. महादेवी वर्मा को चौंकाने के लिए वह कहाँ-कहाँ छिप जाता था ?

उत्तर : महादेवी वर्मा को चौंकाने के लिए गिल्लू कभी फूलदान के फूलों में, कभी परदे के चुन्नट में और कभी सोनजुही की पत्तियों में छिप जाता था।

5. गिल्लू ने लेखिका की गैरहाजरी में दिन कैसे बिताये ?

उत्तर : गिल्लू लेखिका की गैरहाजरी में उदास रहता था। अपना प्रिय खाद्य काजू बहुत कम खाता था। लेखिका के घर आने तक गिल्लू अकेलापन महसूस कर रहा था।

Gillu notes video

Source : Rk Karnataka Hindi

III. Gillu lesson notes पाँच-छ: वाक्य के उत्तर:

1. गिल्लू के कार्य-कलाप के बारे में लिखिए।

उत्तर : महादेवी वर्मा जी का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू उनके पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता रहता था । लेखिका को चौंकाने के लिए गिल्लू कभी फूलदान के फूलों में, कभी परदे के चुन्नट में और कभी सोनजुही की पत्तियों में छिप जाता था।

जब बाहर की गिलहरियाँ उसे चिक-चिक करके बुलाती थी, तब लेखिका के द्वारा उसे मुक्त करने पर वह चार बजे तक गिलहरियों के साथ खेलकर वापस लौटता था। उसका प्रिय खाद्य काजू न मिलने पर दूसरी खाने की चीजों को झूले के नीचे फेंक देता था।

2. लेखिका ने गिलहरी को क्या-क्या सिखाया ?

उत्तर : लेखिका ने गिल्लू को लिफाफे में बैठना सिखाया। जब लेखिका खाना खाने बैठती तब गिल्लू उनकी थाली में बैठ जाना चाहता था। बड़ी कठिनाई से लेखिका ने उसे थाली के पास बैठना तथा उसमें से एक-एक चावल उठाकर खाना सिखाया। इस प्रकार लेखिका ने गिलहरी को अपने प्रति सही व्यवहार करना सिखाया।

3. गिल्लू के अंतिम दिनों का वर्णन कीजिए ।

उत्तर : गिलहरियों के जीवन की अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होती, अत: गिल्लू की जीवन-यात्रा का अंत आ ही गया। दिन भर उसने न कुछ खाया, न बाहर गया। पंजे इतने ठंडे हो रहे थे कि मैने हीटर जलाकर उसे उष्णता देने का प्रयत्न किया। परंतु प्रभात की प्रथम किरण के साथ ही वह चिर निद्रा में सो गया।

4. गिल्लू के प्रति महादेवी वर्मा जी की ममता का वर्णन कीजिए ।

उत्तर : महादेवी वर्मा जी ने गिलहरी के बच्चे के घावों पर पेन्सिलिन का मरहम लगाकर उसका प्राण बचाया। रहने के लिए झूला लगाकर उसे गिल्लू नाम के साथ सम्मानित किया। गिल्लू को खाने के लिए काजू तथा बिस्कुट दिया, थाली में से एक-एक चावल उठाकर खाने को सिखाया। अन्य गिलहरियों के साथ उछल-कूद करने के लिए अवसर दिया। गिल्लू के अंतिम दिनों में उसे बचाने की पूरी कोशीश भी की और उसकी मृत्यु के बाद समाधि भी बनायी गयी। इस प्रकार महादेवी वर्मा जी ने गिल्लू के प्रति अपनी ममता को दर्शाया है।

IV. रिक्त स्थान भरिए :

1. यह काकभुशुण्डि भी विचित्र पक्षी है।

2. उसी बीच मुझे मोटर-दुर्घटना में आहत होकर कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा।

3. गिल्लू के जीवन का प्रथम वसंत आया।

4. मेरे पास बहुत पशु-पक्षी हैं।

5. गिल्लू की जीवन-यात्रा का अंत आ ही गया।

V. अनुरूप श्ब्द लिखिए :

1. 1907 : महादेवी वर्मा जी का जन्म :: 1987 : महादेवी वर्मा जी का निधन

2. गुलाब : पौधा :: सोनजुही : लता

3. हंस : सफेद :: कौआ : काला

4. बिल्ली : म्याऊँ-म्याऊँ :: चिक-चिक

VI. कन्नड में अनुवाद कीजिए :

1. कई घंटे के उपचार के उपरांत मुँह में एक बूँद पानी टपकाया ।
ಹಲವು ಗಂಟೆಗಳ ಆರೈಕೆಯ ನಂತರ ಬಾಯಿಯಲ್ಲಿ ಒಂದು ಹನಿ ನೀರನ್ನು ಹಾಕಲಾಯಿತು.

2. बड़ी कठिनाई से मैंने उसे थाली के पास बैठना सिखाया।
ಬಹಳ ಕಷ್ಟದಿಂದ ನಾನು ಅದಕ್ಕೆ ತಟ್ಟೆಯ ಬಳಿ ಕೂಡುವುದನ್ನು ಕಲಿಸಿದೆ.

3. गिल्लू मेरे पास रखी सुराही पर लेट जाता था।
ಗಿಲ್ಲೂ ನನ್ನ ಬಳಿ ಇಟ್ಟಿದ್ದ ನೀರಿನ ಹೂಜಿ ಮೇಲೆ ಮಲಗಿ ಬಿಡುತ್ತಿತ್ತು.

4. दिन भर गिल्लू ने न कुछ खाया, न बाहर गया।
ದಿನವಿಡೀ ಗಿಲ್ಲೂ ಏನೂ ತಿನ್ನಲಿಲ್ಲ ಹಾಗೂ ಹೊರಗು ಹೋಗಲಿಲ್ಲ.

VII. स्त्रीलिंग शब्द लिखिए :

 1  लेखक  लेखिका
 2  श्रीमान  श्रीमती
 3  मयूर  मयूरी
 4  कुत्ता  कुतिया

VIII. खाली जगह भरिए :

 1 उँगली उँगलियाँ
 2 आँख आँखें
 3 पूँछ पूँछें
 4 खिड़की खिड़कियाँ
 5 फूल फूल
 6 पंजा पंजे
 7 लिफ़ाफ़ा लिफ़ाफ़े
 8 कैआ कैए
 9 गमला गमले
 10 घोंसला घोंसले

IX. प्रेरणार्थक क्रिया रूप लिखिए :

1. चिपकना – चिपकाना – चिपकवाना

लिखना –  लिखाना – लिखवाना

मिलना – मिलाना – मिलवाना

चलना – चलाना – चलवाना

2. देखना – दिखाना – दिखवाना

भेजना – भिजाना – भिजवाना

खेलना – खिलाना – खिलवाना

देना – दिलाना – दिलवाना

3. सोना – सुलाना – सुलवाना

रोना – रुलाना – रुलवाना

धोना – धुलाना – धुलवाना

खोलना – खुलाना – खुलवाना

4. पीना – पिलाना – पिलवाना

सीना – सिलाना – सिलवाना

सीखना – सिखाना – सिखवाना

5. माँगना – मँगाना – मँगवाना

बाँटना – बँटाना – बँटवाना

माँजना – मँजाना – मँजवाना

जाँचना – जँचाना – जँचवाना

X. विलोमार्थक शब्द लिखिए :

निकट x दूर

1. दिन x रात

2. भीतर x बाहर

3. चढ़ना x उतरना

विश्वास x अविश्वास

1. प्रिय x अप्रिय

2. संतोष x असंतोष

3. स्वस्थता x अस्वस्थता

उत्तीर्ण x अनुत्तीर्ण

1. उपयोगी x अनुपयोगी

2. उपस्थिति x अनुपस्थिति

3. उचित x अनुचित

ईमान x बेईमान

1. होश x बेहोश

2. खबर x बेखबर

3. रोज़गार x बेरोज़गार

बलवान x बलहीन

1. बुध्दिमान x बुध्दिहीन

2. शक्तिमान x शक्तिहीन

3. दयावान x दयाहीन

धन x निर्धन

1. जन x निर्जन

2. बल x निर्बल

3. गुण x निर्गुण

XI. समानार्थक शब्दों को लिखिए :

उपचार – चिकित्सा – इलाज

1. गात – शरीर – देह

2. आहार – खाना – भोजन

3. विस्मय – अचरज – आश्चर्य

4. हिम्मत – साहस – धैर्य

5. खोज – तलाश – ढूँढ

XII. कारक का नाम लिखिए :

उदा: गमले के चारों ओर – संबंध कारक

1. मुँह में एक बूँद पानी – अधिकरण कारक

2. गिल्लू को पकड़कर – कर्म कारक

3. जीवन का प्रथम वसंत – संबंध कारक

4. खिड़की की खुली जाली – संबंध कारक

5. मैंने कीलें निकालकर – कर्ता कारक

6. झूले से उतरकर – अपादान कारक

7. सुराही पर लेट जाता – अधिकरण कारक

8. कुछ पाने के लिए – संप्रदान कारक

XIII. दी गयी शब्द-पहेली से पशु-पक्षियों के नाम ढूँढ़कर लिखिए :

मो कु यू
त्ता रू
हं बू
बि ल्ली कौ

1) मोर

2) हंस

3) कुत्ता

4) मयूर

5) गरुड

6) कबूतर

भाषा ज्ञान

I. व्यंजन संधि के उदाहरण :

1. जगत् + नाथ = जगन्नात

2. सत् + आचार = सदाचार

3. वाक् + मय = वाङमय

4. वाक् + ईश = वागीश

5. षट् + दर्शन = षड्दर्शन

II. संधि विच्छेद करके लिखिए :

1. तल्लीन = तत् + लीन

2. चिदानंद = चित् + आनंद

3. दिगम्बर = दिक् + अंबर

4. सज्जन = सत् + जन

5. सद्गति = सत् + गति

III. स्वर संधि और व्यंजन संधि के शब्दों की सूची बनाइए :

स्वर संधि

1. गिरीश

2. इत्यादि

3. सदैव

4. नयन

5. महोत्सव

व्यंजन संधि

1. सदाचार

2. वागीश

3. जगन्नाथ

4. षड्दर्शन

5. जगन्मोहन

इन पाठ एवं कविताओं से संबंधित Notes को जरूर पढ़े

Mathrubhumi poem notes

Kashmiri seb notes

Shani sabse sundar graha

Kashmiri seb notes, amazing summary, very important for 10th

Kashmiri seb lesson, notes and summary

इस पोस्ट के अंतर्गत kashmiri seb पाठ से संबंधित Notes को बहुत विस्तार से लिखा गया है। जैसे- Kashmiri seb एक वाक्य के उत्तर, दो-तीन वाक्य के उत्तर, जोड़कर लिखिए, विलोम शब्द लिखिए, अनुरूपता, अन्य वचन, नए शब्द बनाइए, क्रम से लिखिए, kashmiri seb lesson summary in english, hindi kannada और Videos.

यह Kashmiri seb lesson notes छात्रों के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। परीक्षाओं में अच्छे अंक पाने के लिए अधिक लाभकारी है। साथ ही Kashmiri seb lesson summary in hindi, kashmiri seb lesson summary in english पाठ को समझने में बहुत लाभदायक है। तो चलिए इस इस kashmiri seb notes पोस्ट को पढ़ना शुरू करते हैं।

Kashmiri seb lesson :

पाठ का मुख्य विषय: बदलते सामाजिक मूल्य और विश्वास

लेखक ने एक साधारण सी घटना के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और विश्वास की कमी को उजागर किया है। उन्होंने बाजार से खरीदे गए सड़े हुए सेबों के अनुभव को आधार बनाकर समाज के चारित्रिक पतन पर चिंता व्यक्त की है।

कहानी का संक्षिप्त विवरण:

लेखक ने बाजार से कुछ सेब खरीदे, जिनके बारे में कहा गया था कि वे कश्मीरी सेब हैं और बहुत अच्छे हैं। लेकिन घर आकर जब उसने उन सेबों को देखा तो वे सड़े हुए और खराब निकले। इस घटना ने लेखक को गहरा आघात पहुंचा और उसने समाज के बदलते मूल्यों पर चिंतन किया।

मुख्य बिंदु:

✔️ विश्वास की कमी: पहले व्यापारियों में ईमानदारी होती थी, लेकिन अब धोखाधड़ी आम बात हो गई है।

✔️ भ्रष्टाचार: समाज के सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, चाहे वह व्यापारी हों या सरकारी कर्मचारी।

✔️ लोगों का लालच: लोग आसानी से धोखा देने का मौका ढूंढते हैं।

✔️ खरीददारों की लापरवाही: खरीददार भी सचेत नहीं रहते हैं और धोखा खा जाते हैं।

लेखक का संदेश:

लेखक ने पाठकों को सचेत किया है कि उन्हें बाजार में जाते समय सावधान रहना चाहिए और किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि हमें अपने मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए और ईमानदारी और सच्चाई का पालन करना चाहिए।

कुल मिलाकर, यह पाठ समाज के लिए एक आईना है जो हमें हमारे दोषों को दिखाता है और सुधार के लिए प्रेरित करता है।

यह पाठ हमें निम्नलिखित बातों के लिए प्रेरित करता है:

  • सचेत रहें: बाजार में जाते समय सचेत रहें और किसी पर आसानी से विश्वास न करें।
  • ईमानदार बनें: खुद ईमानदार बनें और दूसरों को भी ईमानदारी के लिए प्रेरित करें।
  • समाज में बदलाव लाएं: समाज में बदलाव लाने के लिए प्रयास करें और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं।

Kashmiri seb lesson – लेखक परिचय :

लेखक का नाम मुंशी प्रेमचंद
जन्म 31 जुलाई 1880
जन्म स्थान लमही, वाराणसी
वास्तविक नाम धनपतराय
शिक्षा मेट्रिक
प्रमुख रचनाएं गोदान, सेवासदन, निर्मला,
कर्मभूमि
प्रसिद्ध कहानियाँ बड़े घर की बेटी,
नामक का दरोगा,
पंच परमेश्वर,
पूस की रात
कहानी संकलन मानसरोवर
मृत्यु 8 अक्तूबर 1936
Kashmiri seb lesson – लेखक परिचय

Kashmiri seb lesson – शब्दार्थ :

मेवाफरोश फल बेचनेवाला
नजर दृष्टि
निमकौड़ी नीम का फल
लौंडा बालक
मोल-भाव मूल्य
तराजू तौलने का साधन
कायदा नियम
गलना घनत्व काम होना
बेदाग साफ
सुराख छेद
बेर बेर फल
भाँप लेना पहचानना
चौकास सावधान
कचहरी दफ्तर
साख प्रतिष्ठा
रेवाड़ी तिल से बनी मिठाई
Kashmiri seb lesson – शब्दार्थ

Kashmiri seb notes :

Kashmiri seb notes and amazing summary
Kashmiri seb notes and amazing summary

I. एक वाक्य के उत्तर:

1. लेखक चीज़ें खरीदने कहाँ गये थे ?

उत्तर : लेखक चीज़ें खरीदने बाज़ार गये थे।

2. लेखक को क्या नज़र आया ?

उत्तर : लेखक को एक दूकान पर बहुत अच्छा रंगदार, गुलाबी सेब नज़र आया।

3. लेखक का जी क्यों ललचा उठा ?

उत्तर : रंगदार गुलाबी सेबों को देखकर लेखक का जी ललचा उठा।

4. टोमाटो किसका आवश्यक अंग बन गया है ?

उत्तर : टोमाटो भोजन का आवश्यक अंग बन गया है।

5. स्वाद मे सेब किससे बढ़कर नहीं है ?

उत्तर : स्वाद में सेब आम से बढ़कर नहीं है।

6.रोज़ एक सेब खाने से किनकी ज़रूरत नहीं होगी ?

उत्तर : रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर की ज़रूरत नहीं होगी।

II. दो-तीन वाक्य के उत्तर :

1. आजकल शिक्षित समाज में किसके बारे में विचार किया जाता है ?

उत्तर : आजकल शिक्षित समाज में विटामिन और प्रोटीन के शब्दों के बारे में विचार किया जाता है।

2. दूकानदार ने लेखक से क्या कहा ?

उत्तर : दूकानदार ने लेखक से कहा- बाबूजी, बड़े मज़ेदार सेब आये हैं, खास कश्मीर के। आप ले जाएँ, खाकर तबीयत खुश हो जायेगी।

3. दूकानदार ने अपने नौकर से क्या कहा ?

उत्तर : दूकानदार ने अपने नौकर से कहा- सुनो, आधा सेर कश्मीरी सेब निकाल ला। चुनकर लाना।

4. सेब की हालत के बारे में लिखिए।

उत्तर : सेब की हालत निम्न प्रकार है- पहला सेब सड़ा हुआ एवं एक रुपये के आकार का छिलका गला हुआ। दूसरा सेब आधा सड़ा हुआ। तीसरा सेब एक तरफ़ दबकर बिल्कुल चिपका हुआ। चौथा सेब एक काला सुराख जैसे बेरों में होता है। काटने पर भीतर भी वैसे ही धब्बे, जैसे बेर में होते हैं।

अवश्य पढ़ें : Mathrubhumi poem notes


Kashmiri seb lesson – अतिरिक्त प्रश्न :

1. लेखक ने सेब खरीदने की घटना को इतना विस्तार से क्यों वर्णित किया है?

उत्तर: लेखक ने सेब खरीदने की घटना को इतना विस्तार से वर्णित करके समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और विश्वास की कमी को उजागर करना चाहता है। एक छोटी सी घटना के माध्यम से वह समाज के बड़े मुद्दों को जोड़कर दिखाना चाहता है। सेब खरीदने का अनुभव उसके लिए एक प्रतीक बन जाता है जो समाज के बदलते मूल्यों को दर्शाता है।

2. लेखक ने दूकानदार के व्यवहार को धोखेबाजी क्यों कहा है? क्या उसके पास इस बात का कोई ठोस सबूत था?

उत्तर: लेखक ने दूकानदार के व्यवहार को धोखेबाजी इसलिए कहा क्योंकि उसके द्वारा खरीदे गए सभी सेब खराब थे। यह संयोग से नहीं हो सकता। चारों सेबों के खराब होने से यह स्पष्ट होता है कि दूकानदार ने जानबूझकर उसे बेकार के सेब बेचे हैं। हालांकि, उसके पास इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन चारों सेबों के खराब होने से उसका संदेह सही साबित होता है।

3. लेखक ने अपने व्यवहार को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार क्यों ठहराया है?

उत्तर: लेखक ने अपने व्यवहार को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है क्योंकि उसने दूकानदार पर अंधविश्वास किया। उसने दूकानदार को रुमाल देते हुए कहा कि वह सेब चुन-चुनकर रखे, जिससे दूकानदार को यह संकेत मिल गया कि लेखक बहुत सतर्क नहीं है और वह आसानी से धोखा खा सकता है। लेखक का यह विश्वास ही दूकानदार के लिए धोखा देने का मौका बन गया।

4. इस कहानी के माध्यम से लेखक समाज के बारे में क्या संदेश देना चाहता है?

उत्तर: इस कहानी के माध्यम से लेखक समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, विश्वास की कमी और बदलते मूल्यों के बारे में चिंता व्यक्त करना चाहता है। वह पाठकों को सचेत करना चाहता है कि उन्हें बाजार में जाते समय सावधान रहना चाहिए और किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करना चाहिए। लेखक यह भी बताना चाहता है कि हमें अपने मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए और ईमानदारी और सच्चाई का पालन करना चाहिए।

5. इस कहानी का आधुनिक समय में क्या महत्व है?

उत्तर: यह कहानी आधुनिक समय में भी प्रासंगिक है क्योंकि आज भी समाज में भ्रष्टाचार और विश्वास की कमी की समस्या व्याप्त है। इस कहानी के माध्यम से हम देख सकते हैं कि कैसे लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को धोखा देते हैं। यह कहानी हमें सचेत करती है कि हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए और हमेशा सत्य और न्याय के लिए लड़ना चाहिए। यह कहानी हमें यह भी सिखाती है कि हमें अपने मूल्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए।


III. जोड़कर लिखिए:

 सेब को रुमाल में बाँधकरमुझे दे दिया।
फल खाने का समय तोप्रात:काल है।
 एक सेब भी खानेलायक नहीं।
 व्यापारियों की साखबनी हुई थी।
Kashmiri seb notes – जोड़कर लिखिए

IV. Kashmiri seb के विलोम शब्द :

  1. शाम X सुबह
  2. खरीदना X बेचना
  3. बहुत X कम
  4. अच्छा X बुरा
  5. शिक्षित X अशिक्षित
  6. आवश्यक X अनावश्यक
  7. गरीब X अमीर
  8. रात X दिन
  9. संदेह X निसंदेह
  10. साफ X मैला
  11. बेईमान X ईमान
  12. विश्वास X अविश्वास
  13. सहयोग X असहयोग
  14. हानि X लाभ
  15. पास X दूर
  16. ग़म X खुशी

V. अनुरूपता :

  1. केला : पीला रंग :: सेब : लाल/गुलाबी रंग
  2. सेब : फल :: गाजर : सब्जी
  3. नागपुर : संतरा :: कश्मीर : सेब
  4. कपड़ा : नापना :: टोमाटो : तोलना

VI. अन्य वचन लिखिए :

  1. चीज़ें – चीज़
  2. रास्ता – रास्ते
  3. फल – फल
  4. घर – घर
  5. रुपए – रुपया
  6. आँखें – आँख
  7. कर्मचारी – कर्मचारीगण
  8. व्यापारी – व्यापारीगण
  9. रेवड़ी – रेवड़ियाँ
  10. दूकान – दूकान

VII. अंतिम अक्षर से एक और शब्द बनाइए :

उदा : सेब – बंदर – रंग – गरम

  1. दूकान – नमक – कमल – लकड़ी
  2. बाज़ार – रखना – नारियल – लड़का
  3. रुमाल – लहसुन – नदी – दीमक
  4. लेखक – कवि – विजेता – तारा

VIII. निम्नलिखित वाक्यों को सही क्रम में लिखिए :

1. गाजर गरीबों भी पहले के पेट की चीज़ भरने थी।

उत्तर : गाजर भी पहले गरीबों के पेट भरने की चीज़ थी।

2. अब चीज़ नहीं है वह केवल स्वाद की।

उत्तर : अब वह केवल स्वाद की चीज़ नहीं है।

3. नहीं लायक खाने भी सेब एक।

उत्तर : एक भी सेब खाने लायक नहीं।

4. मालूम हुई घर आकर अपनी भूल।

उत्तर : घर आकर अपनी भूल मालूम हूई।


IX. कन्नड अथवा अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए :

1. गाजर भी पहले गरीबों के पेट भरने की चीज़ थी।

उत्तर : ಗಜ್ಜರಿ ಕೂಡಾ ಮೊದಲು ಬಡವರ ಹೊಟ್ಟೆ ತುಂಬುವ ವಸ್ತು ಆಗಿತ್ತು.

2. दूकानदार ने कहा- बड़े मज़ेदार सेब आये हैं।

उत्तर : ಬಹಳ ರೂಚಿಕರ ಸೇಬು ಬಂದಿವೆ ಎಂದು ಅಂಗಡಿದವನು ಹೇಳಿದ.

3. एक सेब भी खाने लायक नहीं।

उत्तर : ಒಂದು ಸೇಬು ಕೂಡಾ ತಿನ್ನಲು ಯೋಗ್ಯವಿಲ್ಲ.

4. दूकानदार ने मुझसे क्षमा माँगी।

उत्तर : ಅಂಗಡಿದವನು ನನಗೆ ಕ್ಷಮೆ ಕೇಳಿದ.


Kashmiri seb lesson summary :

Kashmiri seb lesson notes and amazing summary
Kashmiri seb lesson notes and amazing summary

Kashmiri seb lesson summary in Kannada :

ಸಾರಾಂಶ: ಲೇಖಕರು ತಮ್ಮ ಸರಳ ಅನುಭವವನ್ನು ಆಧರಿಸಿ ಸಮಾಜದಲ್ಲಿ ಹರಡಿರುವ ಭ್ರಷ್ಟಾಚಾರ ಮತ್ತು ನಂಬಿಕೆಯ ಕೊರತೆಯನ್ನು ಬಹಿರಂಗಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಮಾರುಕಟ್ಟೆಯಿಂದ ಕೊಂಡ ಸಡೆದ ಸೇಬುಗಳ ಕಥೆಯನ್ನು ಹೇಳುವ ಮೂಲಕ ಸಮಾಜದ ನೈತಿಕ ಸ್ಥಿತಿಯ ಬಗ್ಗೆ ಕಳವಳ ವ್ಯಕ್ತಪಡಿಸಿದ್ದಾರೆ.

ಕಥೆಯ ಸಂಕ್ಷಿಪ್ತ ವಿವರ: ಲೇಖಕರು ಮಾರುಕಟ್ಟೆಯಿಂದ ಕಾಶ್ಮೀರಿ ಸೇಬುಗಳು ಎಂದು ಹೇಳಿ ಮಾರಾಟ ಮಾಡುತ್ತಿದ್ದ ಸೇಬುಗಳನ್ನು ಖರೀದಿಸುತ್ತಾರೆ. ಆದರೆ ಮನೆಗೆ ತಂದು ನೋಡಿದಾಗ ಅವು ಸಡೆದಿರುತ್ತವೆ. ಈ ಘಟನೆಯಿಂದ ಲೇಖಕರು ಆಘಾತಗೊಂಡು ಸಮಾಜದ ಬದಲಾಗುತ್ತಿರುವ ಮೌಲ್ಯಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಚಿಂತಿಸುತ್ತಾರೆ.

ಮುಖ್ಯ ಅಂಶಗಳು:

  • ನಂಬಿಕೆಯ ಕೊರತೆ: ಹಿಂದೆ ವ್ಯಾಪಾರಿಗಳು ಪ್ರಾಮಾಣಿಕರಾಗಿದ್ದರು, ಆದರೆ ಈಗ ಮೋಸ ಮಾಡುವುದು ಸಾಮಾನ್ಯವಾಗಿದೆ.
  • ಭ್ರಷ್ಟಾಚಾರ: ವ್ಯಾಪಾರಿಗಳಾಗಲಿ, ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರಾಗಲಿ ಎಲ್ಲಾ ಕ್ಷೇತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಭ್ರಷ್ಟಾಚಾರ ಹರಡಿದೆ.
  • ಲಾಭಕ್ಕಾಗಿ ಮೋಸ: ಜನರು ಸುಲಭವಾಗಿ ಮೋಸ ಮಾಡುವ ಅವಕಾಶವನ್ನು ಹುಡುಕುತ್ತಾರೆ.
  • ಗ್ರಾಹಕರ ನಿರ್ಲಕ್ಷ್ಯ: ಗ್ರಾಹಕರು ಸಹ ಜಾಗೃತರಾಗಿರುವುದಿಲ್ಲ ಮತ್ತು ಮೋಸ ಹೋಗುತ್ತಾರೆ.

ಲೇಖಕರ ಸಂದೇಶ: ಲೇಖಕರು ಓದುಗರಿಗೆ ಮಾರುಕಟ್ಟೆಗೆ ಹೋದಾಗ ಜಾಗೃತರಾಗಿರಬೇಕು ಮತ್ತು ಯಾರನ್ನೂ ಸುಲಭವಾಗಿ ನಂಬಬಾರದು ಎಂದು ಎಚ್ಚರಿಕೆ ನೀಡುತ್ತಾರೆ. ನಾವು ನಮ್ಮ ಮೌಲ್ಯಗಳನ್ನು ಮರೆಯಬಾರದು ಮತ್ತು ಪ್ರಾಮಾಣಿಕತೆ ಮತ್ತು ಸತ್ಯವನ್ನು ಪಾಲಿಸಬೇಕು ಎಂದು ಹೇಳುತ್ತಾರೆ.

ಸಾರಾಂಶ: ಈ ಲೇಖನ ಸಮಾಜದ ಒಂದು ಕನ್ನಡಿ, ಇದು ನಮ್ಮ ದೋಷಗಳನ್ನು ತೋರಿಸುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ಸುಧಾರಣೆಗೆ ಪ್ರೇರೇಪಿಸುತ್ತದೆ.

ಈ ಲೇಖನ ನಮಗೆ ಈ ಕೆಳಗಿನವುಗಳಿಗೆ ಪ್ರೇರೇಪಿಸುತ್ತದೆ:

  • ಜಾಗೃತರಾಗಿರಿ: ಮಾರುಕಟ್ಟೆಗೆ ಹೋದಾಗ ಜಾಗೃತರಾಗಿರಿ ಮತ್ತು ಯಾರನ್ನೂ ಸುಲಭವಾಗಿ ನಂಬಬೇಡಿ.
  • ಪ್ರಾಮಾಣಿಕರಾಗಿರಿ: ನೀವೇ ಪ್ರಾಮಾಣಿಕರಾಗಿರಿ ಮತ್ತು ಇತರರನ್ನು ಸಹ ಪ್ರಾಮಾಣಿಕತೆಗೆ ಪ್ರೇರೇಪಿಸಿ.
  • ಸಮಾಜದಲ್ಲಿ ಬದಲಾವಣೆ ತನ್ನಿ: ಸಮಾಜದಲ್ಲಿ ಬದಲಾವಣೆ ತರಲು ಪ್ರಯತ್ನಿಸಿ ಮತ್ತು ಭ್ರಷ್ಟಾಚಾರದ ವಿರುದ್ಧ ಧ್ವನಿ ಎತ್ತಿ.

Kashmiri seb lesson summary in English :

Main Theme of the Text: Changing Social Values and Trust

The author, through a simple incident, highlights the prevalent corruption and lack of trust in society. Using the experience of purchasing rotten apples from the market, the author expresses concern over the moral decline of society.

Brief Summary of the Story:

The author buys some apples from the market, which are claimed to be high-quality Kashmiri apples. However, upon reaching home, he discovers that the apples are rotten and spoiled. This incident deeply shocks the author, leading him to contemplate the changing values of society.

Key Points:

  • Lack of Trust: Earlier, traders were known for their honesty, but now deceit has become commonplace.
  • Corruption: Corruption is pervasive in all sectors of society, be it traders or government officials.
  • Greed: People easily find opportunities to deceive others.
  • Negligence of Buyers: Buyers are also not vigilant and often fall prey to deceit.

Author’s Message:

The author warns readers to be cautious while shopping and not to trust anyone easily. He emphasizes the importance of upholding our values and practicing honesty and truthfulness.

Overall, this text serves as a mirror for society, reflecting our flaws and inspiring us to improve.

This text motivates us to:

  • Be Vigilant: Be cautious while shopping and do not trust anyone easily.
  • Be Honest: Be honest yourself and inspire others to be honest as well.
  • Bring About Change in Society: Strive to bring about change in society and raise your voice against corruption.

Conclusion :

अबतक आपने Kashmiri seb notes को बहुत ही विस्तार से जाना है । मुझे उम्मीद है की यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस Kashmiri seb notes/amazing summary से संबंधित आपके कोई विचार हो तो जरूर Comments box में टाइप कीजिए । 

प्रिय छात्रों मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप इस नोट्स की तैयारी कर अपनी परीक्षा में अच्छे अंक लाने का प्रयास करें ।


Leave a comment


Share this post :

प्रिय छात्रों अगर यह पोस्ट आपको पसंद आया है तो जरूर अपने दोस्त या छात्रों को जरूर इसके लिंक को share कीजिए।


10वीं कक्षा से संबंधित इन Notes को जरूर पढ़िए :

अतिरिक्त जानकारी
Kashmiri seb notes video – Source : Rk Karnataka Hindi Youtube Channel

FAQ बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न :

  1. 1. लेखक चीज़ें खरीदने कहाँ गये थे ?

    उत्तर : लेखक चीज़ें खरीदने बाज़ार गये थे।

  2. 2. लेखक को क्या नज़र आया ?

    उत्तर : लेखक को एक दूकान पर बहुत अच्छा रंगदार, गुलाबी सेब नज़र आया।

  3. 3. लेखक का जी क्यों ललचा उठा ?

    उत्तर : रंगदार गुलाबी सेबों को देखकर लेखक का जी ललचा उठा।

  4. 4. टोमाटो किसका आवश्यक अंग बन गया है ?

    उत्तर :टोमाटो भोजन का आवश्यक अंग बन गया है।

  5. 5. स्वाद मे सेब किससे बढ़कर नहीं है ?

    उत्तर : स्वाद में सेब आम से बढ़कर नहीं है।

  6. 6.रोज़ एक सेब खाने से किनकी ज़रूरत नहीं होगी ?

    उत्तर : रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर की ज़रूरत नहीं होगी।
     


You may like :

10th Class Hindi Abhinav Manushya Poem Quiz
gillu lesson quiz 3
10th class Hindi Gillu lesson quiz part 2
gillu lesson quiz part 1, 10th hindi quiz, very important
quiz in hindi kashmiri seb 3 10th hindi
Quiz in hindi-kashmiri seb 2

Latest post :

How To Read A Book Pdf In hindi, Very Important tips in 2024

इस पोस्ट में how to read a book pdf in hindi विषय को बहुत ही बढ़िया तरीके से लिखा गया …

Read more

7th Class,Hamare Rashtriya Pratik Hindi Notes,Very Important

क्या आपने कभी सोचा है कि Hamare Rashtriya Pratik (हमारे राष्ट्रीय प्रतीक) क्यों इतने महत्वपूर्ण हैं? कक्षा 7 के छात्रों …

Read more

Abhinav Manushya Poem Quiz / Very Important for 10th Student

Abhinav Manushya Poem Quiz के लिए आप तैयार हैं ? क्या आप, कविता की दुनिया में एक रोमांचक यात्रा पर …

Read more

7th Hindi FA 2 Activity Sheets Pdf Download / Very Important

यह पोस्ट 7th Hindi FA 2 Activity Sheets Pdf के बारे में है। इसमें आप रचनात्मक मूल्यांकन (FA 2) के …

Read more

Class 8 FA Two Activity Sheets / Very Important Pdf download

इस Class 8 FA Two Activity Sheets पोस्ट में हम आपके लिए 2024-25 वर्ष से संबंधित कक्षा 8 के FA …

Read more

Puc 1st Year / Binda Lesson Notes / बिन्दा Notes / Very Important

प्रिय छात्रों, आपका स्वागत है हमारे इस PUC 1st Year Binda Lesson Notes में आपका स्वागत है। यह पोस्ट उन …

Read more

Class 9 / FA 2 / Hindi Question Paper / Very Important PDF

इस Hindi Question Paper पोस्ट के द्वारा कक्षा 9 के छात्रों का रचननात्मक मूल्यांकन FA 2 तक की शैक्षिक साधना, …

Read more

9th Hindi FA 2 Activity Sheets /Pdf Download /Very Important

प्रिय छात्रों और अभिभावकों, हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है! इस 9th Hindi FA 2 Activity Sheets पोस्ट में हमने …

Read more

Class 10 / Hindi / FA 2 / Question Paper / Very Important PDF

इस Hindi Question Paper पोस्ट के द्वारा कक्षा 10 के छात्रों का रचननात्मक मूल्यांकन FA 2 तक की शैक्षिक साधना, …

Read more

Formative Assessment / 10th Class Hindi FA 2 Activity sheets

इस पोस्ट में आप Formative Assessment 10th Class Hindi FA 2 Activity Sheets के PDF File को आप Free में Download …

Read more

error: Content is protected !!