8th Class Hindi / Samachar Patra Ki Atmakatha / Lesson Notes

इस पोस्ट में 8th Class Hindi विषय से संबंधित Samachar Patra Ki Atmakatha Lesson Notes को बहुत ही बढ़िया रूप में लिखा गया है। जैसे – पाठ से संबंधित कठिन शब्दों का अर्थ, सभी प्रश्नों का उत्तर, पाठ के सारांश का तीन भाषाओं (हिंदी, कन्नड़ तथा अंग्रेजी) में विवरण और पूरक वाचन पाठ तथा उससे संबधित प्रश्नों का उत्तर।

प्रिय छात्रों यह Samachar Patra Ki Atmakatha Lesson Notes आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसको अपने नोटबुक में इखकर इसका सतत अभ्यास करें। ताकि आप आनेवाले परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। तो चलिए नोट्स को पढ़ना शुरू करते हैं।

Table of Contents

Samachar Patra Ki Atmakatha Lesson Notes :

8th Class Hindi / Samachar Patra Ki Atmakatha / Lesson Notes
8th Class Hindi / Samachar Patra Ki Atmakatha / Lesson Notes

Samachar Patra Ki Atmakatha Lesson शब्दार्थ :

हिस्सा भाग ಭಾಗ
पाक्षिक 15 दिन में छपनेवाला 15 ದಿನಕ್ಕೆ ಒಮ್ಮೆ ಮುದ್ರಣವಾಗುವ
मितव्ययी काम खर्चवाला ಕಡಿಮೆ ಖರ್ಚಿನ
आविष्कार खोज ಸಂಶೋಧನೆ
विश्व संसार ಜಗತ್ತು
संदेशवाहक समाचार पँहुचानेवाला ಸುದ್ದಿ ಕಳುಹಿಸುವ
कतराने काटे हुए पृष्ट ಕತ್ತರಿಸಿದ ಪುಟ
रिश्ता संबंध ಸಂಬಂಧ
Samachar Patra Ki Atmakatha Lesson शब्दार्थ

Samachar Patra Ki Atmakatha Question Answers :

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

1. किन्हीं दो समाचार पत्रों के नाम बताइए।

उत्तर : किन्हीं दो समाचार पत्रों के नाम है- संयुक्त कर्नाटका तथा विजय कर्नाटका।

2. हिंदी का पहला समाचार पत्र कौन-सा है ?

उत्तर : हिंदी का पहला समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ है।

3. प्राचीन काल में राजा -महाराजा संदेश कैसे भेजते थे ?

उत्तर : प्राचीन काल में राजा -महाराजा कबूतरों के द्वारा संदेश भेजते थे।

4. समाचार पहुँचाने के नवीन साधन कौन-कौन-से हैं ?

उत्तर : समाचार पहुँचाने के नवीन साधन हैं- रेडियो, टेलीफोन, टेलीविजन, कंप्यूटर, मोबाइल आदि।

5. कन्नड़ का पहला समाचार पत्र कौन-सा है ?

उत्तर : कन्नड़ का पहला समाचार पत्र है मांगलूरू समाचार।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1. आजकल प्रचलित कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी के दैनिक अखबारों की सूची तैयार कीजिए।

उत्तर : आजकल के प्रचलित कनड़ अखबार हैं- प्रजावाणी, विजयवाणी, विजय कर्नाटक, उदयवाणी, मंयुक्त कर्नाटक आदि। अंग्रेजी अखवार हैं – नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया, द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस आदि। हिंदी के अखबार हैं – दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, जनसत्ता आदि।

2. समाचार पत्र में कौन-कौन-से विषय होते हैं?

उत्तर : समाचार पत्र में देश विदेशों में घटनेवाली घटनाओं का विवरण रहता है। खेल-कूद, सिनेमा, मौसम, नौकरी संबंधी विज्ञापन, बाजार भाव, कृषि व्यापार संबंधी सूचनाएँ होती हैं। साथ ही कार्टून, पदबंध, विवाह संबंधी विज्ञापन, परीक्षा उपयोगी सामग्री, परीक्षा फल आदि विषय होते हैं।

III. समझिए और लिखिए :

  1. दूरदर्शन = दूर + दर्शन (टेलीविज़न)
  2. दूरभाषा = दूर + भाषा (टेलीफोन)
  3. दूरसंचार = दूर + संचार (टेलीकम्युनिकेशन)

IV. सही शब्द चुनकर लिखिए :

(सुन, पढ़, देख-सुन)

  1. रेडियो से समाचार सुन सकते हैं।
  2. दूरदर्शन से हम समाचार देख और सुन सकते हैं।
  3. समाचार पत्र पढ़ सकते हैं।

V. सही (✓) या गलत (X) का निशान लगाइए:

  1. समाचार पत्र ज्ञान का महंगा साधन है। (x)
  2. प्राचीन काल में कबूतरों के द्वारा संदेश भेजते थे। ()
  3. रेडियो से हम समाचार पड़ सकते हैं। (x)
  4. रोज़ समाचार पढ़ने से हमारा ज्ञान बड़ता है। ()

VI. दोनों खंडों को जोड़कर नए शब्द बनाइए :

  • सत्यवान
  • गुणवान
  • बलवान
  • दयावान

VII. मैं कौन ?

  1. घर में हो तो कली, बाहर हो तो खिली। उत्तर : छाता
  2. दाना दुनका खाता हूँ, मैं भी पाला जाता हूँ। शांति धूत सब कहते हैं, पत्र भी देने जाता हूँ। उत्तर : कबूतर

VIII. नमूने के अनुसार विलोम शब्द लिखिए :

उदाहरण : सुबह x शाम

1. अमीर x गरीब
2. अंदर x बाहर
3. जीना x मरना
4. ज्ञान x अज्ञान
5. सस्ता x महँगा
6. एक x अनेक
7. सरल x कठिन
Samachar Patra Ki Atmakatha – विलोम शब्द

IX. नमूने के अनुसार अलग-अलग अर्थ देने वाले वाक्य लिखिए :

उदाहरण :

दो – 1. राधा के पास दो रुपये हैं।

दो – 2. लता को कलम दो ।

अ. कल – 1. कल मैं गाँव गया था ।

2. कल से मेरी परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

आ. मत – 1. उधर मत जाना ।

2. मेरे मत से गोपाल बहुत होशियार है।

इ. पर – 1. घर पर बंदर बैठा है।

2. मेज पर किताब है।

X. चित्र देखकर उनके लिए दो शब्द लिखिए :

  1. समाचार – पत्र, अखबार
  2. फूल, पुष्प
  3. घर, मकान
  4. सूर्य, भास्कर
  5. पेड़, वृक्ष

XI. नमूने के अनुसार सही वर्तनीवाले शब्द लिखो :

उदाहरण : व्यक्ति, वैक्ति – व्यक्ति

  1. मसती, मस्ती – मस्ती
  2. सीख, सीक – सीख
  3. ससता, सस्ता – सस्ता
  4. वीश्व, विश्व – विश्व

XII. पूरक वाचन :

पढ़िए और लिखिए :

दूरदर्शन के माध्यम से हम संसार के किसी भी स्थान पर होनेवाली किसी भी घटना को सीधे प्रसारण द्वारा अपने घर बैठे बैठे देख सकते हैं। विश्व के किसी भी कोने में होनेवाले खेलों का आनंद हम घर बैठे ले सकते हैं। दूरदर्शन केवल मनोरंजन का ही नहीं बल्कि ज्ञान का भी स्रोत है। यह हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है।

दूरदर्शन के माध्यम से देश में ही नहीं अपितु विदेश में हो रही घटनाओं, क्रियाकलापों तथा व्यापक सुधारों को जनसामान्य तक पहुँचाया जा सकता है। इसका जनसामान्य के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और मनुष्य अपनी जीवन-शैली को परिवर्तित करता है। दूरदर्शन सभ्यता व संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सहायक होता है।

दूरदर्शन से शिक्षा, विज्ञान, व्यापार, चिकित्सा, युद्ध, कृषि व राजनीति आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तो दूरदर्शन बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। शिक्षण – कार्य में दूरदर्शन के उपयोग से समय और धन दोनों की ही बचत होती है। सामान्य ज्ञान के विकास में तो दूरदर्शन बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है। दूरदर्शन पर व्यावसायिक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देख सकते हैं। इसके द्वारा हमें शेयर बाज़ार की भी जानकारी प्राप्त होती है।

दूरदर्शन मनोरंजन का एक उपयोगी साधन है। दूरदर्शन पर प्रसारित किए जानेवाले विभिन्न कार्यक्रम हमें स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करते हैं। केबल टेलीविजन के माध्यम से विश्व भर के चैनलों में से अपना मनपंसद चैनल चुनकर अपना मनोरंजन व ज्ञानवर्धन कर सकते हैं।

प्रश्न :

1. दूरदर्शन केवल मनोरंजन का ही नहीं बल्कि ज्ञान का भी स्रोत है।

2. दूरदर्शन सभ्यतासंस्कृति के प्रचार-प्रसार में सहायक होता है।

3. शिक्षण कार्य में दूरदर्शन के उपयोग से समय और धन दोनों का ही बचत होती है।


Samachar Patra Ki Atmakatha Summary in Hindi :

समाचार पत्र की आत्मकथा का सारांश :

समाचार पत्र खुद को एक आत्मकथा के माध्यम से पेश करता है और बताता है कि कैसे वह हर सुबह हमारे घरों में आकर हमें दुनिया भर की खबरें देता है। वह एक ऐसा माध्यम है जो हमें अमीर-गरीब, पढ़े-लिखे-अनपढ़, सबको जानकारी प्रदान करता है।

प्राचीन काल में संदेशवाहकों और कबूतरों के जरिए संदेश पहुंचाए जाते थे, लेकिन आज समाचार पत्र के साथ-साथ रेडियो, टेलीविजन और कंप्यूटर जैसे कई माध्यम हैं। इन सबके बावजूद समाचार पत्र एक सरल और सस्ता माध्यम है जो विभिन्न प्रकार के समाचारों को लोगों तक पहुंचाता है।

भारत में समाचार पत्रों का इतिहास 18वीं सदी से जुड़ा हुआ है। आजकल विभिन्न भाषाओं में हजारों समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं। ये दैनिक, साप्ताहिक या पाक्षिक हो सकते हैं और इनमें विभिन्न विषयों जैसे सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन आदि के समाचार होते हैं।

समाचार पत्र न केवल हमें खबरें देते हैं बल्कि हमें ज्ञान, मनोरंजन और शिक्षा भी प्रदान करते हैं। इसमें लेखकों की रचनाएँ, कविताएँ, कहानियाँ, विज्ञापन, परीक्षा परिणाम आदि भी प्रकाशित होते हैं।

समाचार पत्र हमारा एक साथी है जो हमें जीवन भर जानकारी और मनोरंजन प्रदान करता है। इसलिए हमें समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।

मुख्य बिंदु:

  • समाचार पत्र हमें दुनिया भर की खबरें देता है।
  • समाचार पत्र अमीर-गरीब सबके लिए जानकारी का सस्ता और सुलभ साधन है।
  • भारत में समाचार पत्रों का इतिहास 18वीं सदी से जुड़ा हुआ है।
  • समाचार पत्र विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं।
  • समाचार पत्र पढ़ना एक अच्छी आदत है।

Samachar Patra Ki Atmakatha Summary in Kannada :

ಒಂದು ಪತ್ರಿಕೆ ತನ್ನದೇ ಆದ ಕಥೆಯನ್ನು ಹೇಳುತ್ತದೆ. ಪ್ರತಿದಿನ ಬೆಳಗ್ಗೆ ನಮ್ಮ ಮನೆಗೆ ಬಂದು, ವಿಶ್ವದಾದ್ಯಂತ ನಡೆಯುತ್ತಿರುವ ಘಟನೆಗಳನ್ನು ನಮಗೆ ತಿಳಿಸುತ್ತದೆ. ಅದು ಶ್ರೀಮಂತ-ಬಡ, ಓದಿದ-ಬರೆಯದ ಎಲ್ಲರಿಗೂ ಮಾಹಿತಿಯನ್ನು ಒದಗಿಸುವ ಒಂದು ಮಾಧ್ಯಮವಾಗಿದೆ.

ಪ್ರಾಚೀನ ಕಾಲದಲ್ಲಿ ಕಾಗದದ ಕೊರಿಯರ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ಗುಬ್ಬಚ್ಚಿಗಳ ಮೂಲಕ ಸಂದೇಶಗಳನ್ನು ಕಳುಹಿಸಲಾಗುತ್ತಿತ್ತು. ಆದರೆ ಇಂದು ಪತ್ರಿಕೆಯ ಜೊತೆಗೆ ರೇಡಿಯೋ, ದೂರದರ್ಶನ ಮತ್ತು ಕಂಪ್ಯೂಟರ್‌ಗಳಂತಹ ಹಲವಾರು ಮಾಧ್ಯಮಗಳಿವೆ. ಇವೆಲ್ಲದರ ಹೊರತಾಗಿಯೂ ಪತ್ರಿಕೆ ಮಾಹಿತಿಯನ್ನು ಸರಳ ಮತ್ತು ಅಗ್ಗದ ರೀತಿಯಲ್ಲಿ ಜನರಿಗೆ ತಲುಪಿಸುವ ಒಂದು ಮಾಧ್ಯಮವಾಗಿದೆ.

ಭಾರತದಲ್ಲಿ ಪತ್ರಿಕೆಗಳ ಇತಿಹಾಸ 18 ನೇ ಶತಮಾನದಿಂದಲೂ ಇದೆ. ಇಂದು ವಿವಿಧ ಭಾಷೆಗಳಲ್ಲಿ ಸಾವಿರಾರು ಪತ್ರಿಕೆಗಳು ಪ್ರಕಟವಾಗುತ್ತಿವೆ. ಇವು ದೈನಿಕ, ಸಾಪ್ತಾಹಿಕ ಅಥವಾ ಪಕ್ಷಪಾತಿಯಾಗಿರಬಹುದು ಮತ್ತು ಸಾಮಾಜಿಕ, ಧಾರ್ಮಿಕ, ರಾಜಕೀಯ, ಕ್ರೀಡೆ, ಮನರಂಜನೆ ಇತ್ಯಾದಿ ವಿವಿಧ ವಿಷಯಗಳ ಕುರಿತಾದ ಸುದ್ದಿಗಳನ್ನು ಒಳಗೊಂಡಿರುತ್ತವೆ.

ಪತ್ರಿಕೆಗಳು ನಮಗೆ ಸುದ್ದಿಗಳನ್ನು ಮಾತ್ರ ನೀಡುವುದಿಲ್ಲ ಆದರೆ ಜ್ಞಾನ, ಮನರಂಜನೆ ಮತ್ತು ಶಿಕ್ಷಣವನ್ನೂ ನೀಡುತ್ತವೆ. ಇದರಲ್ಲಿ ಲೇಖಕರ ಕೃತಿಗಳು, ಕವಿತೆಗಳು, ಕಥೆಗಳು, ಜಾಹೀರಾತುಗಳು, ಪರೀಕ್ಷೆಯ ಫಲಿತಾಂಶಗಳು ಇತ್ಯಾದಿ ಪ್ರಕಟವಾಗುತ್ತವೆ.

ಪತ್ರಿಕೆ ನಮ್ಮ ಸ್ನೇಹಿತನಂತೆ, ಜೀವನ ಪರ್ಯಂತ ಮಾಹಿತಿ ಮತ್ತು ಮನರಂಜನೆಯನ್ನು ನೀಡುತ್ತದೆ. ಆದ್ದರಿಂದ ನಾವು ಪತ್ರಿಕೆ ಓದುವ ಅಭ್ಯಾಸ ಮಾಡಿಕೊಳ್ಳಬೇಕು.

ಮುಖ್ಯ ಅಂಶಗಳು:

  • ಪತ್ರಿಕೆ ವಿಶ್ವದಾದ್ಯಂತ ನಡೆಯುತ್ತಿರುವ ಘಟನೆಗಳನ್ನು ನಮಗೆ ತಿಳಿಸುತ್ತದೆ.
  • ಪತ್ರಿಕೆ ಶ್ರೀಮಂತ-ಬಡ ಎಲ್ಲರಿಗೂ ಮಾಹಿತಿಯನ್ನು ಸರಳ ಮತ್ತು ಅಗ್ಗದ ರೀತಿಯಲ್ಲಿ ಒದಗಿಸುತ್ತದೆ.
  • ಭಾರತದಲ್ಲಿ ಪತ್ರಿಕೆಗಳ ಇತಿಹಾಸ 18 ನೇ ಶತಮಾನದಿಂದಲೂ ಇದೆ.
  • ಪತ್ರಿಕೆ ವಿವಿಧ ವಿಷಯಗಳ ಕುರಿತಾದ ಮಾಹಿತಿಯನ್ನು ನೀಡುತ್ತದೆ.
  • ಪತ್ರಿಕೆ ಓದುವುದು ಒಳ್ಳೆಯ ಅಭ್ಯಾಸ.

Samachar Patra Ki Atmakatha Summary in English :

The newspaper, in a first-person narrative, describes how it delivers news from around the world to our homes every morning. It serves as a medium of information for everyone, regardless of their socioeconomic status or education level.

In ancient times, messages were conveyed through messengers and pigeons. Today, along with newspapers, we have various other media like radio, television, and computers. Despite this, newspapers remain a simple and affordable way to disseminate a wide range of news to people.

The history of newspapers in India dates back to the 18th century. Thousands of newspapers are published in various languages today. These can be daily, weekly, or fortnightly and cover a variety of topics such as social, religious, political, sports, and entertainment.

Newspapers not only provide us with news but also offer knowledge, entertainment, and education. They publish works by authors, poems, stories, advertisements, exam results, and more.

A newspaper is a companion that provides us with information and entertainment throughout our lives. Therefore, we should develop a habit of reading newspapers.

Key Points:

  • Newspapers provide us with news from around the world.
  • Newspapers are a cheap and accessible source of information for everyone, regardless of their socioeconomic status.
  • The history of newspapers in India dates back to the 18th century.
  • Newspapers provide information on various topics.
  • Reading newspapers is a good habit.

Samachar Patra Ki Atmakatha Notes – Conclusion :

प्रिय छात्रों अबतक आपने Samachar Patra Ki Atmakatha Lesson Notes के अंतर्गत पाठ से संबंधित कठिन शब्दों का अर्थ, सभी प्रश्नों का उत्तर, पाठ के सारांश का तीन भाषाओं (हिंदी, कन्नड़ तथा अंग्रेजी) में विवरण और पूरक वाचन पाठ तथा उससे संबधित प्रश्नों का उत्तर आदि को बड़े ध्यान से पढ़ा होगा।

मुझे आशा है, आपको यह Notes बहुत पसंद आया है। अगर आप इस विषय के बारे में कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो जरूर कमेंट्स बाक्स में लिखकर अपने विचार व्यक्त कीजिए।


FAQs बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न :

  1. 1. किन्हीं दो समाचार पत्रों के नाम बताइए।

    उत्तर : किन्हीं दो समाचार पत्रों के नाम है- संयुक्त कर्नाटका तथा विजय कर्नाटका।

  2. 2. हिंदी का पहला समाचार पत्र कौन-सा है ?

    उत्तर : हिंदी का पहला समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ है।

  3. 3. प्राचीन काल में राजा -महाराजा संदेश कैसे भेजते थे ?

    उत्तर : प्राचीन काल में राजा -महाराजा कबूतरों के द्वारा संदेश भेजते थे।

  4. 4. समाचार पहुँचाने के नवीन साधन कौन-कौन-से हैं ?

    उत्तर : समाचार पहुँचाने के नवीन साधन हैं- रेडियो, टेलीफोन, टेलीविजन, कंप्यूटर, मोबाइल आदि।

  5. 5. कन्नड़ का पहला समाचार पत्र कौन-सा है ?

    उत्तर : कन्नड़ का पहला समाचार पत्र है मांगलूरू समाचार।

Samachar Patra Ki Atmakatha – अतिरिक्त जानकारी :

8th Class से संबंधित इन Hindi Notes को जरूर पढ़ें :

Latest Post :

List

How To Read A Book Pdf In hindi, Very Important tips in 2024

इस पोस्ट में how to read a book pdf in hindi विषय को बहुत ही बढ़िया तरीके से लिखा गया …
7th class hamare rashtriya pratik lesson notes

7th Class,Hamare Rashtriya Pratik Hindi Notes,Very Important

क्या आपने कभी सोचा है कि Hamare Rashtriya Pratik (हमारे राष्ट्रीय प्रतीक) क्यों इतने महत्वपूर्ण हैं? कक्षा 7 के छात्रों …

Abhinav Manushya Poem Quiz / Very Important for 10th Student

Abhinav Manushya Poem Quiz के लिए आप तैयार हैं ? क्या आप, कविता की दुनिया में एक रोमांचक यात्रा पर …
7th Hindi FA 2 Activity Sheets Pdf Download

7th Hindi FA 2 Activity Sheets Pdf Download / Very Important

यह पोस्ट 7th Hindi FA 2 Activity Sheets Pdf के बारे में है। इसमें आप रचनात्मक मूल्यांकन (FA 2) के …

Class 8 FA Two Activity Sheets / Very Important Pdf download

इस Class 8 FA Two Activity Sheets पोस्ट में हम आपके लिए 2024-25 वर्ष से संबंधित कक्षा 8 के FA …
Puc 1st year Binda lesson notes

Puc 1st Year / Binda Lesson Notes / बिन्दा Notes / Very Important

प्रिय छात्रों, आपका स्वागत है हमारे इस PUC 1st Year Binda Lesson Notes में आपका स्वागत है। यह पोस्ट उन …

Visited 355 times, 1 visit(s) today

Leave a comment

error: Content is protected !!