7th class hindi suno meri kahani notes / सुनो मेरी कहानी

Suno meri kahani इस लेख में 7th class hindi lesson सुनो मेरी कहानी पाठ के संपूर्ण Notes को बहुत ही विस्तार एवं बढ़िया तरीके से लिखा गया है। इसमें शब्दार्थ, सभी प्रश्नों के उत्तर एवं पाठ की Summary को हिंदी, कन्नडा तथा अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है।

यह 7th class hindi suno meri kahani notes छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अतः मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि इसे आप अपनी Notebook में लिखकर इसका अभ्यास करें।

7th class hindi suno meri kahani notes:

suno-meri-kahani
suno-meri-kahani

Suno meri kahani lesson शब्दार्थ :

  • छाया – छाँव
  • प्रसन्नता – खुशी
  • हिस्सा – भाग
  • तना – वृक्ष का नीचे वाला भाग जिसमें डालियाँ नहीं होतीं
  • जड़ें – वृक्ष का वह भाग जो भूमि में फैला रहता है
  • चूसना – रस लेना
  • ज़रिए – द्वारा
  • भलाई – अच्छाई
  • टहनियाँ – शाखाएँ
  • बर्दाश्त – सहन करना

1. एक वाक्य में उत्तर लिखो :

1. बच्चों को कौन बुलाता है ?

उत्तर: बच्चों को पेड़ बुलाता है।

2. पेड़ किससे पानी चूस लेता है ?

उत्तर: पेड़ जड़ों से पानी चूस लेता है।

3. किसके ज़रिए पेड़ साँस लेता है ?

उत्तर: पत्तों के ज़रिए पेड़ साँस लेता है।

4. आदमी पेड़ काटकर क्या बनाता है ?

उत्तर: आदमी पेड़ काटकर वह अपना घर बनाता है। तथा तरह-तरह के उपकरण बनाता है।

5. पेड़ पर पत्थर फेंकने पर भी, वह क्या नहीं करता ?

उत्तर: पेड़ पर पत्थर फेंकने पर भी वह गुस्सा नहीं करता।

II. अन्य वचन रूप लिखो :

  1. बच्चा – बच्चे
  2. लड़का – लड़कें
  3. पत्ता – पत्ते
  4. लकड़ी – लकड़ियाँ
  5. टहनी – टहनियाँ –
  6. कहानी – कहानियाँ

III. विलोम शब्द लिखो :

उदा : आना x जाना

  1. प्रसन्न x अप्रसन्न
  2. भलाई x बुराई
  3. काटना x लगाना

IV. पढ़ो, समझो और लिखो :

उदा : देख – देखना

  1. काट – काटना
  2. फेंक – फेंकना
  3. तोड़ – तोड़ना
  4. रख – रखना
  5. पढ़ – पढ़ना
  6. बोल – बोलना
  7. सुन – सुनना

V. जोड़कर वाक्य बनाओ :

suno-meri-kahani-lesson-notes-vakya-banavo
suno-meri-kahani-lesson-notes-vakya-banavo
  1. मैं चित्र देखता हूँ ।
  2. वे फल तोड़ते हैं ।
  3. वह पेड़ काटता है ।
  4. वे खाना बनाते हैं ।
  5. मैं लकड़ी जलाता हूँ ।
  6. वे कूड़ा फेंकते हैं ।
  7. मैं सच कहता हूँ ।
  8. वे गुस्सा करते हैं ।

VI. उदाहरण के अनुसार पेड़ों के नाम ढूंढ कर लिखो :

suno-meri-kahani-lesson-notes-pedo-ke-naam-likho
suno-meri-kahani-lesson-notes-pedo-ke-naam-likho

दा: नीम

  1. पीपल
  2. नारियल
  3. बरगद
  4. आम
  5. देवदार
  6. कटहल

VII. नमूने के अनुसार जोड़कर शब्द बनाओ :

  • मुख – प्रमुख
  • कार – आकार
  • काश – प्रकाश
  • चंड – प्रचंड
  • कांड – प्रकांड

VIII. सोचो और लिखो :

जन्म दिन के शुभ अवसर पर पेड़ लगाना हो तो तुम कौन-से पेड़ को लगाओगे ?

  • मैं अपने बगीचे में आम का पेड़ लगाऊँगी/गा ।

IX. नीचे लिखे शब्दों में सही अक्षर भरो :

  1. बरगद
  2. आबनूस
  3. कटहल
  4. इमली
  5. आम
  6. अमरुद
  7. देवदार
  8. पीपल

X. वृक्षों से प्राप्त वस्तुओं के नाम के आगे ✔️ चिह्न लगाओ :

  1. फूल ✔️ – बर्तन
  2. आकाश  – सब्जी ✔️
  3. फल ✔️ – कचरा
  4. लकड़ी ✔️ – छाया ✔️
  5. खून – ताज़ी हवा ✔️

XI. चित्र से संबंधित शब्द दिए गए हैं। संख्या के सामने सही शब्द लिखो :

suno-meri-kahani-lesson-notes-sahi-shabda-likho
suno-meri-kahani-lesson-notes-sahi-shabda-likho
  1. चिड़िया
  2. घोंसला
  3. फल
  4. टहनी
  5. फूल
  6. लकड़ियाँ
  7. कुल्हाड़ी
  8. तना
  9. पत्ते
  10. पत्थर फेंकता हुआ लड़का
  11. छायाश्रित आदमी
  12. घास

XIII. पाठ से आगे :

7th-hindi-suno-meri-kahani-lesson-notes
7th-hindi-suno-meri-kahani-lesson-notes

Suno meri kahani lesson summary in hindi:

आओ बच्चो ! मेरी छाया में आकर खेलो। तुम्हें देखकर मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है। मैं तुम्हें अपनी कहानी सुनाता हूँ।
देखो मेरे तीन हिस्से होते हैं, पहला पत्ते और टहनियाँ, दूसरा तना और तीसरा जड़ें। मैं जड़ों से पानी चूस लेता हूँ। पत्तों के ज़रिए मैं हवा में साँस लेता हूँ। मेरे कई भाई हैं जिनके नाम हैं बरगद, पीपल, आम, इमली, आबनूस, कटहल, देवदार आदि ।

आदमी मुझे तोड़ता है, मुझे काटता है। परंतु उसकी भलाई के लिए मैं वह सब बर्दाश्त करता हूँ। मुझे काटकर वह अपना घर बनाता है, तरह-तरह के उपकरण बनाता है।

कुछ पेड़ों की लकड़ियाँ जलाने के काम आती हैं। मैं सभी को अपनी छाया देकर उनकी थकावट दूर करता हूँ।

बच्चे मुझपर पत्थर फेंकते हैं, पर मैं उन पर गुस्सा नहीं करता। उन्हें अपने फल खिलाता हूँ। कुछ नटखट लड़के मेरे तने में अपना नाम खोदते हैं। उस समय मुझे पीड़ा होती है। लेकिन मैं कुछ नहीं बोलता। चुपचाप सह लेता हूँ।

इस तरह क्या बच्चे क्या बड़े, मैं सब का काम आता हूँ।

Suno meri kahani lesson summary in kannada:

“ಬನ್ನಿ ಮಕ್ಕಳೇ, ನನ್ನ ನೆರಳಿನಲ್ಲಿ ಆಡಿ. ನಿಮ್ಮನ್ನು ನೋಡಿ ನನಗೆ ತುಂಬಾ ಸಂತೋಷವಾಗುತ್ತದೆ. ನಾನು ನಿಮಗೆ ನನ್ನ ಕಥೆ ಹೇಳುತ್ತೇನೆ.

ನೋಡಿ, ನನ್ನ ಮೂರು ಭಾಗಗಳಿವೆ. ಮೊದಲನೆಯದು ಎಲೆಗಳು ಮತ್ತು ಕೊಂಬೆಗಳು, ಎರಡನೆಯದು ಕಾಂಡ ಮತ್ತು ಮೂರನೆಯದು ಬೇರುಗಳು. ನಾನು ಬೇರುಗಳ ಮೂಲಕ ನೀರನ್ನು ಹೀರುತ್ತೇನೆ. ಎಲೆಗಳ ಮೂಲಕ ನಾನು ಗಾಳಿಯನ್ನು ಉಸಿರಾಡುತ್ತೇನೆ. ನನಗೆ ಅನೇಕ ಸಹೋದರರು ಇದ್ದಾರೆ, ಅವರ ಹೆಸರುಗಳು ಆಲದ ಮರ, ಅಶ್ವತ್ಥ, ಮಾವಿನ ಮರ, ನೇರಳೆ, ಆಬನೂಸ್, ಜಾಕಿ, ದೇವದಾರು ಇತ್ಯಾದಿ.

ಮನುಷ್ಯ ನನ್ನನ್ನು ಕಡಿಯುತ್ತಾನೆ, ನನ್ನನ್ನು ಕತ್ತರಿಸುತ್ತಾನೆ. ಆದರೆ ಅವನ ಒಳ್ಳೆಯದಕ್ಕಾಗಿ ನಾನು ಅದನ್ನೆಲ್ಲ ಸಹಿಸಿಕೊಳ್ಳುತ್ತೇನೆ. ನನ್ನನ್ನು ಕತ್ತರಿಸಿ ಅವನು ತನ್ನ ಮನೆಯನ್ನು ಕಟ್ಟುತ್ತಾನೆ, ವಿವಿಧ ರೀತಿಯ ಉಪಕರಣಗಳನ್ನು ತಯಾರಿಸುತ್ತಾನೆ.
ಕೆಲವು ಮರಗಳ ಕಟ್ಟಿಗೆಗಳನ್ನು ಸುಡಲು ಬಳಸಲಾಗುತ್ತದೆ. ನಾನು ಎಲ್ಲರಿಗೂ ನನ್ನ ನೆರಳನ್ನು ನೀಡಿ ಅವರ ಆಯಾಸವನ್ನು ದೂರ ಮಾಡುತ್ತೇನೆ.

ಮಕ್ಕಳು ನನ್ನ ಮೇಲೆ ಕಲ್ಲು ಎಸೆಯುತ್ತಾರೆ, ಆದರೆ ನಾನು ಅವರ ಮೇಲೆ ಕೋಪಗೊಳ್ಳುವುದಿಲ್ಲ. ನಾನು ಅವರಿಗೆ ನನ್ನ ಹಣ್ಣುಗಳನ್ನು ತಿನ್ನಿಸುತ್ತೇನೆ. ಕೆಲವು ಸೋಮಾರಿ ಮಕ್ಕಳು ನನ್ನ ಕಾಂಡದಲ್ಲಿ ತಮ್ಮ ಹೆಸರನ್ನು ಕೆತ್ತುತ್ತಾರೆ. ಆಗ ನನಗೆ ನೋವು ಆಗುತ್ತದೆ. ಆದರೆ ನಾನು ಏನೂ ಹೇಳುವುದಿಲ್ಲ. ಮೌನವಾಗಿ ಸಹಿಸಿಕೊಳ್ಳುತ್ತೇನೆ.
ಈ ರೀತಿ ಮಕ್ಕಳಾಗಲಿ ವಯಸ್ಕರಾಗಲಿ ನಾನು ಎಲ್ಲರ ಕೆಲಸಕ್ಕೆ ಬರುತ್ತೇನೆ.”

Suno meri kahani lesson summary in english:

Come, children, and play in my shade. I am very happy to see you. I will tell you my story.
See, I have three parts. The first is leaves and branches, the second is the trunk and the third is the roots. I draw water through the roots. I breathe air through the leaves.

I have many brothers, their names are banyan tree, peepal tree, mango tree, tamarind, ebony, jackfruit, cedar, etc.

Man cuts me, cuts me. But for his good, I endure it all. Cutting me, he builds his house, makes various kinds of tools.

The wood of some trees is used for burning. I give my shade to everyone and remove their fatigue.

Children throw stones at me, but I don’t get angry with them. I feed them my fruits. Some naughty boys carve their names in my trunk. Then I feel pain. But I don’t say anything. I silently endure.

In this way, whether children or adults, I am useful to everyone.

Suno meri kahani lesson notes conclusion:

प्रिय छात्रों अब तक आपने 7th class hindi suno meri kahani lesson notes को पढ़कर बहुत विस्तार से जानकारी प्राप्त की होगी। मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख बहुत पसंद आया होगा। अगर आपको इस लेख के बारे में कुछ पूछना य कहना है तो निम्न कमेंट्स बाक्स में अपने विचार लिखिए। 



    FAQs बार-बार पूछे जानेवाले प्रश्न :

    1. 1. बच्चों को कौन बुलाता है ?

      उत्तर: बच्चों को पेड़ बुलाता है।

    2. 2. पेड़ किससे पानी चूस लेता है ?

      उत्तर: पेड़ जड़ों से पानी चूस लेता है।

    3. 3. किसके ज़रिए पेड़ साँस लेता है ?

      उत्तर: पत्तों के ज़रिए पेड़ साँस लेता है।

    4. 4. आदमी पेड़ काटकर क्या बनाता है ?

      उत्तर: आदमी पेड़ काटकर वह अपना घर बनाता है। तथा तरह-तरह के उपकरण बनाता है।

    5. 5. पेड़ पर पत्थर फेंकने पर भी, वह क्या नहीं करता ?

      उत्तर: पेड़ पर पत्थर फेंकने पर भी वह गुस्सा नहीं करता।


    Suno meri kahani पाठ से संबंधित अतिरिक्त जानकारी :

    Source : Makkal vani youtube channel

    7वीं कक्षा से संबंधित अन्य Notes :

    Visited 101 times, 1 visit(s) today

    Leave a comment

    error: Content is protected !!