Gillu lesson quiz part 3/ गिल्लू कूटप्रश्न /very important

Gillu lesson‌ quiz part 3 इस पोस्ट के अंतर्गत गिल्लू पाठ से संबंधित कूटप्रश्न Multiple Choice Quiz Questions पूछे गए है। ये सारे प्रश्न Very important हैं। न सिर्फ पाठ को समझने के लिए बल्कि परीक्षा की दृष्टी से भी ये प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण हैं।

अत: आपसे निवेदन है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले जिस पृष्ठ पर कूट प्रश्न पूछे गये हैं उसे आप एक बार जरूर पढ़ें। आपकी सुविधा के लिए उस पाठांश की जानकारी निम्न प्रकार है-

Gillu lesson‌ quiz part 3 :

gillu lesson quiz part 3
gillu lesson quiz part 3

Gillu पाठ से संबंधित पाठांश :

मेरे पास बहुत से पशु-पक्षी हैं और उनका मुझसे लगाव भी कम नहीं है। परन्तु उनमें से किसी को मेरे साथ मेरी थाली में खाने की हिम्मत हुई है, ऐसा मुझे स्मरण नहीं आता।

गिल्लू इनमें अपवाद था। मैं जैसे ही खाने के कमरे में पहुंचती, यह खिड़की से निकलकर आँगन की दीवार बरामदा पार करके मेज पर पहुंच जाता और मेरी थाली में बैठ जाना चाहता। बड़ी कठिनाई से मैंने उसे थाली के पास बैठना सिखाया, जहां बैठकर वह मेरी थाली में से एक-एक चावल उठाकर बड़ी सफाई से खाता रहता। काजू उसका प्रिय खाद्य था और कई दिन काजू न मिलने पर वह अन्य खाने की चीजें या तो लेना बंद कर देता था या झूले से नीचे फेंक देता था।

उसी बीच मुझे मोटर दुर्घटना में आहत होकर कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा। उन दिनों जब मेरे कमरे का दरवाज़ा खोला जाता, गिल्लू अपने झूले से उतरकर दौड़ता और फिर किसी दूसरे को देखकर तेजी से अपने घोंसले में जा बैठता। सब उसे काजू दे जाते, परंतु अस्पताल से लौटकर जब मैंने उसके झूले की सफाई की तो उसमें काजू भरे मिले, जिनसे ज्ञात होता था कि वह उन दिनों अपना प्रिय खाद्य कितना कम खाता रहा।

मेरी अस्वस्थता में वह तकिये पर सिरहाने बैठकर अपने नन्हे-नन्हे पंजों से मेरे सिर और बालों को हौले-हौले सहलाता रहता।

गर्मियों में जब मैं दोपहर में काम करती रहती तो गिल्लू न बाहर जाता, न अपने झूले में बैठता। वह मेरे पास रखी सुराही पर लेट जाता और इस प्रकार समीप भी रहता और ठंडक में भी रहता।

गिलहरियों के जीवन की अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होती, अतः गिल्लू की जीवन-पात्रा का अंत आ ही गया। दिन भर उसने न कुछ खाया, न वह बाहर गया।

पंजे इतने ठंडे हो रहे थे कि मैंने जागकर हीटर जलाया और उसे उष्णता देने का प्रयत्न किया। परन्तु प्रभात की प्रथम किरण के साथ ही वह चिर निद्रा में सो गया।

उसका झूला उतारकर रख दिया गया है और खिड़की की जाली बंद कर दी गई है, परन्तु गिलहरियों की नयी पीढ़ी जाली के उस पार चिक-चिक करती ही रहती है और सोनजुही खिलती ही रहती है।

सोनजुही की लता के नीचे गिल्लू की समाधि है। इसलिए भी कि उसे वह लता सबसे अधिक प्रिय थी, इसलिए भी कि उस लघु गात का, किसी वासन्ती दिन, जुही के पीताभ छोटे फूल के रूप में खिल जाने का विश्वास, मुझे संतोष देता है।


Gillu lesson quiz part 3 Questions :

1. गिल्लू इनमें से कौन था?

(अ) एक कुत्ता
(ख) एक बिल्ली
(ग) एक गिलहरी
(घ) एक चिड़िया

2. गिल्लू लेखिका के साथ क्या करने की कोशिश करता था?

(अ) खेलने की
(ख) उसके साथ खाना खाने की
(ग) उसके कपड़े फाड़ने की
(घ) उसके बाल खींचने की

3. गिल्लू को कौन-सा खाद्य सबसे अधिक पसंद था?

(अ) चावल
(ख) फल
(ग) काजू
(घ) सब्जियां

4. जब लेखिका अस्पताल में थीं, तो गिल्लू क्या करता था?

(अ) अन्य जानवरों के साथ खेलता था
(ख) काजू नहीं खाता था
(ग) लेखिका के कमरे में घुसने की कोशिश करता था
(घ) लगातार रोता रहता था

5. लेखिका ने गिल्लू की मृत्यु के समय क्या किया?

(अ) उसे डॉक्टर के पास ले गई
(घ) उसे दफना दिया
(ग) उसे हीटर के पास रखा
(घ) उसे किसी अन्य जानवर को दे दिया

6. गिल्लू को कौन-सी लता सबसे अधिक पसंद थी?

(अ) गुलाब
(ख) चमेली
(ग) सोनजुही
(घ) मोगरा

7. लेखिका ने गिल्लू को कहाँ दफनाया?

(अ) अपने बगीचे में
(ख) सोनजुही की लता के नीचे
(ग) अपने घर के पीछे
(घ) किसी पार्क में

8. लेखिका गिल्लू की मृत्यु से क्यों दुखी थी?

(अ) क्योंकि वह बहुत खूबसूरत था
(ख) क्योंकि वह बहुत चालाक था
(ग) क्योंकि वह उससे बहुत लगाव रखती थी
(घ) क्योंकि वह बहुत महंगा था

9. गिल्लू की मृत्यु के बाद लेखिका को क्या संतोष मिला?

(अ) उसे एक नया पालतू जानवर मिल गया
(ख) उसे एक नई लता मिल गई
(ग) उसे विश्वास था कि गिल्लू एक फूल के रूप में फिर से जन्म लेगा
(घ) उसे विश्वास था कि गिल्लू स्वर्ग में है

10. इस कहानी का मुख्य विषय क्या है?

(अ) जानवरों के प्रति प्रेम
(ख) प्रकृति की सुंदरता
(ग) मृत्यु और पुनर्जन्म
(घ) सभी उत्तर गलत हैं

11. गिल्लू किस तरह लेखिका का ध्यान आकर्षित करता था?

(अ) पैर तक आना
(ख) परदे पर चढ़ना
(ग) परदे से नीचे उतरना
(घ) उपरोक्त सभी

12. लेखिका ने गिल्लू को क्या सिखाया?

(अ) बोलना
(ख) थाली से खाना
(ग) झूला झूलना
(घ) छिपना

13. गिल्लू के लिए काजू क्यों इतना महत्वपूर्ण था?

(अ) यह उसका पसंदीदा खेल का सामान था।
(ख) यह उसकी बीमारी के लिए दवा था।
(ख) यह उसका पसंदीदा भोजन था।
(घ) यह उसे खुश करता था।

14. गिल्लू की मृत्यु के बाद लेखिका ने क्या महसूस किया?

(अ) खुशी
(ख) गुस्सा
(ग) दुख
(घ) आश्चर्य

15. सोनजुही की लता गिल्लू के लिए क्यों महत्वपूर्ण थी?

(अ) यह उसकी पसंदीदा छिपने की जगह थी।
(ख) यह उसकी पसंदीदा खेलने की जगह थी।
(ग) यह उसकी पसंदीदा जगह थी।
(घ) यह उसकी पसंदीदा लता थी।

16. गिल्लू की कहानी हमें क्या सिखाती है?

(अ) जानवरों से प्यार करना
(ख) जानवर भी समझदार होते हैं
(ग) प्रकृति से जुड़ना
(घ) उपरोक्त सभी

17. लेखिका ने गिल्लू को क्यों विशेष नाम दिया?

(अ) क्योंकि वह बहुत छोटा था।
(ख) क्योंकि वह बहुत प्यारा था।
(ग) क्योंकि वह बहुत चंचल था।
(घ) क्योंकि वह अन्य गिलहरियों से अलग था।

18. गिल्लू की मृत्यु के बाद लेखिका ने क्या किया?

(अ) एक नया पालतू जानवर लिया।
(ख) सोनजुही की लता को काट दिया।
(ग) गिल्लू की याद में एक कविता लिखी।
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।

19. गिल्लू के जीवन की अवधी कितने वर्ष तक रही?

(अ) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार

20. गिल्लू की मृत्यु किस समय पर हुई?

(अ) सुबह
(ख) दोपहर
(ग) श्याम
(घ) रात

Gillu lesson quiz part 3 sheet :

/20
0 votes, 0 avg
2
Created on By b1f39af2b832634a6b191a6e46379b55?s=32&d=mm&r=g
RK

Gillu lesson quiz part 3

This quiz helps us to increase our knowledge about Gillu lesson.

1 / 20

1. गिल्लू इनमें से कौन था?

2 / 20

2. गिल्लू लेखिका के साथ क्या करने की कोशिश करता था?

3 / 20

3. गिल्लू को कौन-सा खाद्य सबसे अधिक पसंद था?

4 / 20

4. जब लेखिका अस्पताल में थीं, तो गिल्लू क्या करता था?

5 / 20

5. लेखिका ने गिल्लू की मृत्यु के समय क्या किया?

6 / 20

6. गिल्लू को कौन-सी लता सबसे अधिक पसंद थी?

7 / 20

7. लेखिका ने गिल्लू को कहाँ दफनाया?

8 / 20

8. लेखिका गिल्लू की मृत्यु से क्यों दुखी थी?

9 / 20

9. गिल्लू की मृत्यु के बाद लेखिका को क्या संतोष मिला?

10 / 20

10. इस पाठ का मुख्य विषय क्या है?

11 / 20

11. गिल्लू किस तरह लेखिका का ध्यान आकर्षित करता था?

12 / 20

12. लेखिका ने गिल्लू को क्या सिखाया?

13 / 20

13. गिल्लू के लिए काजू क्यों इतना महत्वपूर्ण था?

14 / 20

14. गिल्लू की मृत्यु के बाद लेखिका ने क्या महसूस किया?

15 / 20

15. सोनजुही की लता गिल्लू के लिए क्यों महत्वपूर्ण थी?

16 / 20

16. गिल्लू की कहानी हमें क्या सिखाती है?

17 / 20

17. लेखिका ने गिल्लू को क्यों विशेष नाम दिया?

18 / 20

18. गिल्लू की मृत्यु के बाद लेखिका ने क्या किया?

19 / 20

19. गिल्लू के जीवन की अवधी कितने वर्ष तक रही?

20 / 20

20. गिल्लू की मृत्यु किस समय पर हुई?

Your score is

The average score is 65%

0%

Gillu lesson quiz part 3 – conclusion:

अब तक आपने इस Gillu lesson quiz part 3 में भाग लिया है। मुझे उम्मीद है कि आपको इस प्रतियोगिता के प्रश्न पसंद आए होंगे। अगर आप हमसे कुछ पूछना या कहना चाहते हैं, तो जरूर निम्न कमेंट्स बाक्स में अपने विचार लिखिए।


Gillu lesson quiz part 3 अतिरिक्त जानकारी:

Source : Rk karnataka hindi youtube channel

10वीं कक्षा से संबंधित अन्य Quiz में अवश्य भाग लें:


Recent post :

How To Read A Book Pdf In hindi, Very Important tips in 2024

इस पोस्ट में how to read a book pdf in hindi विषय को बहुत ही बढ़िया तरीके से लिखा गया …

Read more

7th Class,Hamare Rashtriya Pratik Hindi Notes,Very Important

क्या आपने कभी सोचा है कि Hamare Rashtriya Pratik (हमारे राष्ट्रीय प्रतीक) क्यों इतने महत्वपूर्ण हैं? कक्षा 7 के छात्रों …

Read more

Abhinav Manushya Poem Quiz / Very Important for 10th Student

Abhinav Manushya Poem Quiz के लिए आप तैयार हैं ? क्या आप, कविता की दुनिया में एक रोमांचक यात्रा पर …

Read more

7th Hindi FA 2 Activity Sheets Pdf Download / Very Important

यह पोस्ट 7th Hindi FA 2 Activity Sheets Pdf के बारे में है। इसमें आप रचनात्मक मूल्यांकन (FA 2) के …

Read more

Class 8 FA Two Activity Sheets / Very Important Pdf download

इस Class 8 FA Two Activity Sheets पोस्ट में हम आपके लिए 2024-25 वर्ष से संबंधित कक्षा 8 के FA …

Read more

Puc 1st Year / Binda Lesson Notes / बिन्दा Notes / Very Important

प्रिय छात्रों, आपका स्वागत है हमारे इस PUC 1st Year Binda Lesson Notes में आपका स्वागत है। यह पोस्ट उन …

Read more

Class 9 / FA 2 / Hindi Question Paper / Very Important PDF

इस Hindi Question Paper पोस्ट के द्वारा कक्षा 9 के छात्रों का रचननात्मक मूल्यांकन FA 2 तक की शैक्षिक साधना, …

Read more

9th Hindi FA 2 Activity Sheets /Pdf Download /Very Important

प्रिय छात्रों और अभिभावकों, हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है! इस 9th Hindi FA 2 Activity Sheets पोस्ट में हमने …

Read more

Class 10 / Hindi / FA 2 / Question Paper / Very Important PDF

इस Hindi Question Paper पोस्ट के द्वारा कक्षा 10 के छात्रों का रचननात्मक मूल्यांकन FA 2 तक की शैक्षिक साधना, …

Read more

Formative Assessment / 10th Class Hindi FA 2 Activity sheets

इस पोस्ट में आप Formative Assessment 10th Class Hindi FA 2 Activity Sheets के PDF File को आप Free में Download …

Read more

Visited 51 times, 1 visit(s) today

Leave a comment

error: Content is protected !!