Karnataka sampada notes/10th hindi amazing notes/100 % score

इस लेख में 10वीं कक्षा तृतीय भाषा हिंदी विषय से संबंधित karnataka sampada notes/10th hindi amazing notes/100 % score को बहुत ही बढ़िया रूप से लिखा गया है। 

यह karnataka sampada notes 10th class hindi subject students के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि sslc annual exam में लगभग 08 अंक के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 04 अंक Direct प्रश्न के लिए और 04 अंक निबंध लेखन के लिए। 

छात्रों के लिए इतने महत्वपूर्ण karnataka sampada notes की तैयारी करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में उनकी मदद के लिए इस लेख में सम्पूर्ण karnataka sampada notes को बहुत ही विस्तार से लिखा गया है। तो चलिए इसे पढ़कर इसकी तैयारी शुरू करते हैं। 

karnataka sampada notes

Karnataka sampada notes
Karnataka sampada notes

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

1. पश्चिमि घाट किसे कहते हैं?

उत्तर : कर्नाटक के दक्षिण से उत्तर तक फैलि पर्वतमालाओं को पश्चिमि घाट कहते हैं।

2. कर्नाटक में कौन-कौन-से जलप्रपात हैं?

उत्तर : कर्नाटक में जोग, अब्बी, गोकाक, शिवनसमुद्र आदि जलप्रपात हैं।

3. श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर की मूर्ति की ऊँचाई कितनी है?

उत्तर : श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर की मूर्ति की ऊँचाई 57 फुट है।

4. किस नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है?

उत्तर : बेंगलूरु नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है।

5. भद्रावती के दो प्रमुख कारखानों के नाम लिखिए।

उत्तर : भद्रावति में कागज़, लोहे तथा इस्पात के कारखाने है।

6. सेंट फिलोमिना चर्च किस नगर में है?

उत्तर : सेंट फिलोमिना चर्च मैसूर नगर में है।

7. विजयपुर नगर का प्रमुख आकर्षक स्थान कौन-सा है?

उत्तर : विजयपुर नगर का प्रमुख आकर्षक स्थान गोलगुंबज़ है।

8. अरबी समुद्र कर्नाटक की किस दिशा में है?

उत्तर : अरबी समुद्र कर्नाटक की पश्चिम दिशा में है।

9. कर्नाटक की दक्षिण दिशा में कौन-सी पर्वतमालाएँ शोभायमान है?

उत्तर : कर्नाटक की दक्षिण दिशा में नीलगिरी की पर्वतमालाएँ शोभायमान है।

Karnataka sampada notes video

Source : Rk Karnataka Hindi

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1. कर्नाटक की प्रमुख नदियाँ और जलप्रपात कौन-कौन-से हैं?

उत्तर : कर्नाटक की प्रमुख नदियाँ हैं- कावेरी, कृष्णा, तुंगभद्रा आदि। कर्नाटक के प्रमुख जलप्रपात हैं- जोग, अब्बी, गोकाक, शिवनसमुद्र आदि।

2. कर्नाटक के किन सहित्यकारों को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त है?

उत्तर : कर्नाटक के निम्न साहित्यकरों को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त है- कुवेंपु, द.रा. बेंद्रे, शिवराम कारंत, मास्ति वेंकटेश अय्यंगार, वि.कृ.गोकाक, यू.आर.अनंतमूर्ति, गिरिश कार्नाड तथा चंद्रशेखर कंबार।

3. बाँध और जलाशयों के क्या उपयोग हैं?

उत्तर : नदियों पर बाँध बनाये जाने से हजारों एकड़ की जमीन को सींचा जा सकता है। जलाशयों से ऊर्जा(बिजली)- उत्पादन किया जा सकता है।

4. कर्नाटक के कुछ प्रमुख राजवंशों के नाम लिखिए।

उत्तर : कर्नाटक के प्रमुख राजवंशों के नाम हैं- गंग, कदंब, राष्ट्रकूट, चालुक्य, होयसल, ओडेयर आदि।

5. बेंगलूरु में कौन-कौन-सी बृहत् संस्थाएँ हैं?

उत्तर : बेंगलूरु में भारतीय विज्ञान संस्थान, एच.ए.एल., एच.एम.टी., आई.टी.आई., बी.एच.ई.एल., बी.ई.एल., जैसी बृहत संस्थाएँ हैं।

III. चार-पाँच वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1. कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए।

उत्तर : कर्नाटक की प्राकृतिक सौंदर्य नयन मनोहर है। पश्चिम में विशाल अरब्बी समुद्र लहराता है। इसी प्रांत में दक्षिण से उत्तर के छोर तक फैली लंबी पर्वतमालाओँ को पश्चिमी घाट कहते हैं। इन्हीं घाटों का कुछ भाग सह्‍याद्रि कहलाता है। दक्षिण में नीलगिरी की पर्वतावलियाँ
शोभायमान हैं।

Karnataka sampada notes cultural heritage
Karnataka sampada notes cultural heritage

2. कर्नाटक की शिल्पकला का परिचय दीजिए।

उत्तर : कर्नाटक की शिल्पकला अनोखी है। बादामी, ऐहोले, पट्टदकल्लु में जो मंदिर हैं, उनकी शिल्पकला और वास्तुकला अद्‍भूत हैं। बेलूर, हलेबीडु तथा सोमनाथपुर के मंदिरों की मूर्तियाँ सजीव लगती हैं। ये मूर्तियाँ हमें रामायण, महाभारत तथा पुराणों की कहानियाँ सुनाती हैं। श्रवणबेलगोल की 57 फुट ऊँची गोमटेश्वर की प्रतिमा दुनिया को त्याग और शांति का संदेश दे रही है। विजयपुर का गोलगुंबज, मैसूर का राजमहल, प्रचिन सेंट फिलोमिना चर्च आदि स्थान अत्यंत आकर्षणीय हैं।

3. कन्नड भाषा तथा संस्कृति को कर्नाटक के साहित्यकारों की क्या देन है ?

उत्तर : कर्नाटक के अनेक सहित्यकारों ने सारे संसार में कर्नाटक की कीर्ति फैलायी है। बसवण्णा समाज सुधारक थे। अक्कमहादेवी, अल्लमप्रभु, सर्वज्ञ जैसे संतों ने प्रेम, दया और धर्म की सीख दी है। पुरंदरदास, कनकदास आदि कवियों ने भक्ति, नीति, सदाचार के गीत गाये हैं। पंप, रन्न, पोन्न, कुमारव्यास, हरिहर, राघवांक आदि कवियों ने महान काव्य की रचना की। अब तक कर्नाटक के आठ साहित्यकारों को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिल चुका है। इस प्रकार उपरयुक्त सभी साहित्यकारों ने कन्नड भाषा तथा संस्कृति को समृध्द बनाया है।

IV. कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए :

Karnataka sampada notes fill in the blanks
Karnataka sampada notes fill in the blanks

(गंग, त्याग, पुराण, वैभव, कीर्ति, साबुन, चंदन, शांति)

  1. कर्नाटक को चंदन का आगार कहते हैं।
  2. गोमटेश्वर की प्रतिमा दुनिया को त्याग और शांति का संदेश दे रही है।
  3. मैसूर का राजमहल कर्नाटक के वैभव का प्रतीक है।
  4. कर्नाटक के अनेक साहित्यकारों ने सारे संसार में कर्नाटक की कीर्ति फैलायी है।

V. कन्नड या अंग्रेज़ी में अनुवाद कीजिए :

1. कर्नाटक में कन्न्ड भाषा बोली जाती है और इसकी राजधानी बेंगलूरु है।

उत्तर : ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡ ಭಾಷೆ ಮಾತನಾಡಲಾಗುತ್ತದೆ ಹಾಗೂ ಇದರ ರಾಜಧಾನಿ ಬೆಂಗಳೂರು ಆಗಿದೆ.

2. कर्नाटक में चंदन के पेड़ विपुल मात्रा में हैं।

उत्तर : ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ ಶ್ರೀಗಂಧದ ಮರಗಳು ಹೆಚ್ಚಿನ ಪ್ರಮಾಣದಲ್ಲಿವೆ.

3. जगनमोहन राजमहल का पुरातत्व वस्तु संग्रहालय अत्यंत आकर्षणीय है।

उत्तर : ಜಗನಮೋಹನ ರಾಜರ ಅರಮನೆಯ ಪ್ರಾಚೀನ ವಸ್ತುಸಂಗ್ರಹಾಲಯ ಅತ್ಯಂತ ಆಕರ್ಷಕವಾಗಿದೆ.

4. वचनकार बसवण्णा क्रांतिकारी समाज सुधारक थे।

उत्तर : ವಚನಕಾರ ಬಸವಣ್ಣ ಕ್ರಾಂತಿಕಾರಿ ಸಮಾಜ ಸುಧಾರಕರಾಗಿದ್ದರು.

VI. नमूने के अनुसार इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए :

Karnataka sampada notes paryayavachi shabda
Karnataka sampada notes paryayavachi shabda

उदा : पर्वत आद्रि पहाड़ गिरि

  1. सागर समुद्र रत्नाकर सिंधु
  2. आगार घर गृह मकान
  3. जल पानी वारि अंबु
  4. आकाश नभ गगन आसमान

VII. Karnataka sampada notes विलोम शब्द लिखिए :

Karnataka sampada notes vilom shabda
Karnataka sampada notes vilom shabda
  1. सुंदर x कुरुप
  2. विदेश x स्वदेश
  3. आदि x अनादि
  4. सजीव x निर्जीव
  5. सदाचार x दुराचार
  6. आयात x निर्यात

VIII. उदाहरण के अनुसार बहुवचन रूप बनाना सीखिए :

Karnataka sampada notes vachan shabda
Karnataka sampada notes vachan shabda

उदा : संधि – संधियाँ

  1. मूर्ति – मूर्तियाँ
  2. उपलब्धि – उपलब्धियाँ
  3. कृति – कृतियाँ
  4. नीति – नीतियाँ
  5. संस्कृति – संस्कृतियाँ
  6. पद्धति – पद्धतियाँ

IX. विच्छेद कर संधि का नाम लिखिए :

Karnataka sampada notes sandhi shabda
Karnataka sampada notes sandhi shabda
  1. दिग्गज = दिक् + अज (व्यंजन संधि)
  2. पर्वतावली = पर्वत + आवली (दीर्घ संधि)
  3. संग्रहालया = संग्रह + आलय (दीर्घ संधि)
  4. जलाशय = जल + आशय (दीर्घ संधि)
  5. जगनमोहन = जगत् + मोहन (व्यंजन संधि)
  6. सदाचार = सत् + आचार (व्यंजन संधि)
  7. अत्यंत = अति + अंत (यण् संधि)

X. विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए :

Karnataka sampada notes samasa shabda
Karnataka sampada notes samasa shabda
  1. देश-विदेश = देश और विदेश (द्वंद्व समास)
  2. जलप्रपात = जल से प्रपात (तत्पुरुष समास)
  3. राजवंश = राजा का वंश (तत्पुरुष समास)
  4. राजमहल = राजा का महल (तत्पुरुष समास)

XII. सही विकल्प को रेखांकित कीजिए :

1. तुंग-भद्रा नदी इन राज्यों में बहती है-

  • अ) कर्नाटक तमिलनाडु
  • आ) कर्नाटक महाराष्ट्र
  • इ) कर्नाटक-आंध्र प्रदेश
  • ई) कर्नाटक-केरल

2. श्रवणबेलगोला की गोमटेश्वर मूर्ति का निर्माण इन्होंने कराया था-

  • अ) दीवान पूर्णय्या
  • आ) मिर्जा इस्माइल
  • इ) श्री वीरेंद्र हेग्गडे
  • ई) चावुंडराया

3. ज्ञानपीठ से पुरस्कृत प्रथम कन्नड साहित्यकार ये हैं-

  • अ) चंद्रशेखर कंबार
  • आ) कुवेंपु
  • इ) यू. आर. अनंतमूर्ति
  • ई) गिरीश कार्नाड

4. कन्नड भाषा के प्रथम ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि से अलंकृत साहित्यकार ये हैं-

  • अ) गोविंद पै
  • आ) कुवेंपु
  • इ) जी. एस. शिवरुद्रप्पा
  • ई) ती. नं. श्री

XIII. अर्थ समझिए और वाक्य में प्रयोग कीजिए :

1. तक – थक

  • अर्थ : तक = समय और स्थल का सीमावाचक अव्यय।
  • अर्थ : थक = परिश्रम करते-करते शिथिल होना।
  • वाक्य : यह रास्ता गाँव तक जाता है।
  • वाक्य : रास्ते पर चलते-चलते हम थक गए।

2. चोर – छोर

  • अर्थ : चोर = चोरी करने वाला व्यक्ति।
  • अर्थ : छोर = किसी चीज़ का अंतिम किनारा।
  • वाक्य : चोर को पुलिस पकड़कर ले गई।
  • वाक्य : औराद तालुका कर्नाटक के उत्तरी छोर का तहसील है।

3. बात – भात

  • अर्थ : बात = कहा हुआ सार्थक वाक्य।
  • अर्थ : भात = पानी में उबालकर तैयार किया हुअ चावल।
  • वाक्य : गोपाल हमेशा सच्ची बात बोलता है।
  • वाक्य : आज हमारी पाठशाला में सभी बच्चों को भात परोसा गया।

4. काल – खाल

  • अर्थ : काल = समय, अवधि।
  • अर्थ : खाल = त्वचा, चमड़ा।
  • वाक्य : इतिहास में हम आदिकाल की घटनाओं के बारे में पढ़ते हैं।
  • वाक्य : भालू की खाल पर बहुत मुलायम बाल होते हैं।

XIV. Karnataka sampada notes अनुरूपता :

  1. दक्षिण से उत्तर के छोर की पर्वतमाला : पश्चिमी घाट :: दक्षिण की पर्वतावलियाँ : नीलगिरि
  2. कर्नाटक : चंदन का आगार :: बेंगलूरु : सिलिकॉन सिटी
  3. सी. वी. रामन : नोबेल पुरस्कृत :: सर. एम. विश्वेश्वरय्या : भारतरत्न
  4. भद्रावती : लोहे और इस्पात :: मैसूरु : चंदन और कागज़
  5. कावेरी : नदी :: जोग : जलप्रपात
  6. बेलूरु : शिल्पकला :: गोलगुंबज़ : वास्तुकला
  7. सेंट फिलोमिना : चर्च :: जगनमोहन राजमहल : वस्तु संग्रहालय
  8. कृष्णदेवराय : शाषक :: राष्ट्रकूट : वंश
  9. बसवण्णा : वचनकार :: कनकदास : कीर्तनकार
  10. पंपा : प्राचिन कवि : कंबार : आधुनिक कवि

Conclusion

जैसे कि आप ऊपर इस लेख को पढ़ चुके हैं। इस 10th Karnataka sampada notes के अंतर्गत एक अंक के प्रश्न से संबंधित तथा दो – तीन अंक से संबंधित उत्तर, रिक्त स्थान पूर्ण कीजिए, अनुरूपता, जोड़कर लिखना, शब्दों के नए रूप को लिखना आदि अंशों से संबंधित उत्तरों पर बहुत ही विस्तार रूप  से लिखा गया है।

प्रिय छात्रों आपसे निवेदन है कि आप इस 10th Karnataka sampada notes को ठीक से पढ़ाई कर इसका अभ्यास करें‌। ताकि आनेवाले वार्षिक परीक्षा में आपको पूर्ण अंक मिल सकें। इस Karnataka sampada notes से संबंधित आपके कोई Doubts या विचार हो तो जरूर निम्न Comments box में लिखें।

FAQs बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. 1. पश्चिमि घाट किसे कहते हैं?

    उत्तर : कर्नाटक के दक्षिण से उत्तर तक फैलि पर्वतमालाओं को पश्चिमि घाट कहते हैं।

  2. 2. कर्नाटक में कौन-कौन-से जलप्रपात हैं?

    उत्तर : कर्नाटक में जोग, अब्बी, गोकाक, शिवनसमुद्र आदि जलप्रपात हैं।

  3. 3. श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर की मूर्ति की ऊँचाई कितनी है?

    उत्तर : श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर की मूर्ति की ऊँचाई 57 फुट है।

  4. 4. किस नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है?

    उत्तर : बेंगलूरु नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है।

  5. 5. भद्रावती के दो प्रमुख कारखानों के नाम लिखिए।

    उत्तर : भद्रावति में कागज़, लोहे तथा इस्पात के कारखाने है।

  6. 6. सेंट फिलोमिना चर्च किस नगर में है?

    उत्तर : सेंट फिलोमिना चर्च मैसूर नगर में है।

  7. 7. विजयपुर नगर का प्रमुख आकर्षक स्थान कौन-सा है?

    उत्तर : विजयपुर नगर का प्रमुख आकर्षक स्थान गोलगुंबज़ है।

  8. 8. अरबी समुद्र कर्नाटक की किस दिशा में है?

    उत्तर : अरबी समुद्र कर्नाटक की पश्चिम दिशा में है।

  9. 9. कर्नाटक की दक्षिण दिशा में कौन-सी पर्वतमालाएँ शोभायमान है?

    उत्तर : कर्नाटक की दक्षिण दिशा में नीलगिरी की पर्वतमालाएँ शोभायमान है।

अच्छे अंक के लिए इन Notes को जरूर पढ़िए

अतिरिक्त जानकारी 
Visited 495 times, 1 visit(s) today
Share This Post To Your Friends

Leave a comment

error: Content is protected !!