इस लेख में Jay Jay Bharat Mata Notes को बहुत ही विस्तार से लिखा गया है। अगर आप इस नोट्स का ठीक से अभ्यास करते हैं तो यह कविता के भाव को समझने में बहुत ही उपयोगकारी है।
9वीं कक्षा के छात्रों के लिए Jay Jay Bharat Mata Notes बहुत ज्यादा important है। अत : इसकी महत्ता को समझते हुए इस लेख में Jay Jay Bharat Mata Notes Summary Video को उपलब्ध कराया गया है। आप इनकी मदद से इस कविता के अर्थ को प्रभावी रूप से समझ सकते हैं।
Jay Jay Bharat Mata Notes
I. एक वाक्य में उतर लिखिए :
1. ‘जय-जय भारत माता’ कविता के कवि कौन है?
उत्तर : ‘जय-जय भारत माता’ कविता के कवि मैथिलीशरण गुप्त हैं।
2. गुप्त जी को कौन-सी उपाधि मिली है?
उत्तर : गुप्त जी को पद्म भूषण की उपाधि मिली है।
3. कवि किस देवी की वंदना मना कर रहे हैं?
उत्तर : कवि भारत माता की वंदना कर रहे हैं।
4. हिमालय रूपी ह्रदय में क्या भरा है?
उत्तर : हिमालय रूपी ह्रदय में स्नेह भरा है।
5. पानी कैसे फूटा आता है?
उत्तर : पानी सौ-सौ सोतों से बह-बहकर फूटा आता है।
6. पानी में क्या खिले हैं?
उत्तर : पानी में कमल खिले हैं।
7. सुंदर भाव कहाँ पले हैं?
उत्तर : सुंदर भाव धानी आँचल में पले हैं।
II. दो या तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए:
1. हिमालय के बारे में कवि की भावना क्या है?
उत्तर : कवि की भावना यह है कि- हिमालय का ह्रदय ऊँचा होते हुए भी उसमें स्नेह भरा है। और हिमालय अपने दिल में आग दबाकर भी हमको हरा-भरा रखता है।
2. ” दिल में आग दबाकर” का मतलब क्या है?
उत्तर : “दिल में आग दबाकर” का मतलब है – हिमालय की अंदरुनी चट्टानों में भूकंप की संभावनाएँ अत्यधिक मानी जाती है। अत: हिमालय अपने दिल में आग दबाकर कई नदियों को जल स्रोत बना हुआ है।
3. कवि ऊँचा हिया क्यों कहते हैं ?
उत्तर : कवि ऊँचा हिया इसलिए कहते हैं कि- हिमालय अपने दिल में आग दबाकर भी बहुत सारी नदियों का जल स्रोत बना हुआ है। और हमारे लिए वह अपना स्नेह दर्शाता है।
4. हमें मिलजुलकर कौन-सा गीत गाना चाहिए?
उत्तर : हमें मिलजुलकर भारत-माता के यश का गीत गाना चाहिए।
Jay Jay Bharat Mata Notes Summary Video
Source : Rk Karnataka Hindi
III. खाली स्थान भरिए :
-
भारत का हिया हिमालय है।
-
दिल में अपने आग दबाकर रखता हमको हरा-भरा।
-
चंद्र-सूर्य चिरकाल रहे।
IV. नमूने के अनुसार तुकांत शब्द लिखिए :
उदा : स्नेह-भरा – हरा – भरा
-
आता – जाता
-
पले – भले
-
नाता – पाता
V. सही शब्द चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए :
कविता में ‘बह-बहकर पानी आता’ का प्रयोग हुआ है उसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों में से सही शब्द चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए ।
(गिर-गिरकर, मिट-मिटकर, सुन-सुनकर, देख-देखकर)
-
बालक देख-देखकर सीखता है।
-
भाषा सुन-सुनकर बोली जाती है।
-
मेघ मिट-मिटकर बरसते हैं।
-
बच्चा गिर-गिरकर चलता है।
VI. कंठस्थ कीजिए :
(इस कविता की प्रथम आठ पंक्तियों को कंठस्थ कीजिए )
जय-जय भारत माता।
ऊँचा हिया हिमालय तेरा
उसमें कितना स्नेह भरा
दिल में अपने आग दबाकर
रखता हमको हरा-भरा,
सौ-सौ सोतों से बह-बहकर
है पानी फूटा आता,
जय-जय भारत माता।
VII. Jay Jay Bharat Mata Notes अनुरूपता :
-
सागर : विशाल :: हिमालय : ऊँचा
-
अंधकार : अंधेरा :: पवित्र : पावन
-
आम : धरती :: कमल : पानी
-
सूर्य : सूरज :: चंद्र : चाँद
Conclusion
जैसे कि आप ऊपर इस लेख को पढ़ चुके हैं। इस 9th Jay Jay Bharat Mata Notes के अंतर्गत एक अंक के प्रश्न से संबंधित तथा दो – तीन अंक से संबंधित उत्तर, रिक्त स्थान पूर्ण कीजिए, अनुरूपता, जोड़कर लिखना, शब्दों के नए रूप को लिखना आदि अंशों से संबंधित उत्तरों पर बहुत ही विस्तार रूप से लिखा गया है।
प्रिय छात्रों आपसे निवेदन है कि आप इस Jay Jay Bharat Mata Notes को ठीक से पढ़ाई कर इसका अभ्यास करें। ताकि आनेवाले वार्षिक परीक्षा में आपको पूर्ण अंक मिल सकें।
इस Jay Jay Bharat Mata Notes से संबंधित आपके कोई Doubts या विचार हो तो जरूर निम्न Comments box में लिखें।
FAQs बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
1. ‘जय-जय भारत माता’ कविता के कवि कौन है?
उत्तर : ‘जय-जय भारत माता’ कविता के कवि मैथिलीशरण गुप्त हैं।
2. गुप्त जी को कौन-सी उपाधि मिली है?
उत्तर : गुप्त जी को पद्म भूषण की उपाधि मिली है।
3. कवि किस देवी की वंदना मना कर रहे हैं?
उत्तर : कवि भारत माता की वंदना कर रहे हैं।
4. हिमालय रूपी ह्रदय में क्या भरा है?
उत्तर : हिमालय रूपी ह्रदय में स्नेह भरा है।
5. पानी कैसे फूटा आता है?
उत्तर : पानी सौ-सौ सोतों से बह-बहकर फूटा आता है।
6. पानी में क्या खिले हैं?
उत्तर : पानी में कमल खिले हैं।
7. सुंदर भाव कहाँ पले हैं?
उत्तर : सुंदर भाव धानी आँचल में पले हैं।
8. हमें मिलजुलकर कौन-सा गीत गाना चाहिए?
उत्तर : हमें मिलजुलकर भारत-माता के यश का गीत गाना चाहिए।
10th के Notes को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें
-
Matrhubhumi poem notes
-
kashmiri seb lesson notes
-
Gillu lesson notes
-
Abhinav manushya poem notes
-
Mera bachpan lesson notes
-
Basant ki saachai lesson notes
-
Shani sabse sundar graha notes
-
Tulsi ke dohe notes
-
Imandaro ke sammelan mein notes
-
Duniya mein pehla makan notes
-
Samay ki pehchan notes
-
Robot lesson notes
-
Mahila ki sahas gatha notes
-
Sur shyam poem notes
-
Karnataka sampada notes
-
Bal shakti notes
-
Koshish karne walon ki poem notes
-
Satya ki mahima notes